{"_id":"6a2261b4d1020bf9530c50e7","slug":"chronic-stress-symptoms-what-is-chronic-stress-in-simple-words-2026-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"What is Chronic Stress: क्रोनिक स्ट्रेस बढ़ा सकता है दिल की बीमारी और डिप्रेशन का खतरा! जानें इसके लक्षण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
What is Chronic Stress: क्रोनिक स्ट्रेस बढ़ा सकता है दिल की बीमारी और डिप्रेशन का खतरा! जानें इसके लक्षण
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:15 PM IST
सार
What is Chronic Stress: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसकी जिंदगी में इस वक्त कोई दिक्कत न हो। ऐसे में क्रोनिक स्ट्रेस का शिकार होना बेहद आम बात है। पर, ये ज्यादातर लोगों को समझ ही नहीं आता कि आखिर उसके साथ दिक्कत क्या है? यहां इस लेख में हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
क्रोनिक स्ट्रेस क्या है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
What is Chronic Stress: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव यानी स्ट्रेस लगभग हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है। लगातार तनाव लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। आमतौर पर कुछ समय के लिए होने वाला तनाव सामान्य माना जाता है, लेकिन जब यह लंबे समय तक बना रहे और व्यक्ति की दिनचर्या, सोच और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालने लगे, तो इसे क्रोनिक स्ट्रेस कहा जाता है।
क्रोनिक स्ट्रेस क्या है?
- फोटो : AI
क्या है क्रोनिक स्ट्रेस?
क्रोनिक स्ट्रेस वह स्थिति है, जब तनाव लंबे समय तक बना रहता है और व्यक्ति का शरीर लगातार "अलर्ट मोड" में रहता है। यह मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति खुद को बंधा महसूस करता है।
क्रोनिक स्ट्रेस वह स्थिति है, जब तनाव लंबे समय तक बना रहता है और व्यक्ति का शरीर लगातार "अलर्ट मोड" में रहता है। यह मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति खुद को बंधा महसूस करता है।
Trending Videos
क्रोनिक स्ट्रेस क्या है?
- फोटो : AI
क्रोनिक स्ट्रेस के प्रमुख कारण
- बढ़ते खर्च और वित्तीय दबाव लंबे समय तक तनाव का कारण बन सकते हैं।
- टारगेट, वर्कलोड और नौकरी की असुरक्षा तनाव बढ़ा सकती है।
- पारिवारिक या व्यक्तिगत संबंधों में चल रही समस्याएं मानसिक दबाव पैदा करती हैं।
- लंबे समय तक बीमारी या किसी प्रियजन की खराब सेहत भी तनाव बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रोनिक स्ट्रेस क्या है?
- फोटो : AI
क्रोनिक स्ट्रेस के लक्षण
- हर समय चिंता या बेचैनी महसूस होना
- नींद न आना या बार-बार नींद टूटना
- सिरदर्द और थकान
- चिड़चिड़ापन और गुस्सा
- ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
- भूख कम या ज्यादा लगना
- हाई ब्लड प्रेशर
- दिल की धड़कन तेज होना
विज्ञापन
क्रोनिक स्ट्रेस क्या है?
- फोटो : AI
शरीर पर क्या पड़ता है असर?
- कमजोर इम्यूनिटी
- हृदय रोगों का बढ़ता खतरा
- डिप्रेशन और एंग्जायटी
- पाचन संबंधी समस्याएं
- याददाश्त और एकाग्रता में कमी