{"_id":"6061cc028ebc3e8d03345cf1","slug":"commoni-sign-of-weak-immune-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन लक्षणों से जानें कहीं आपकी भी तो कमजोर नहीं है इम्यूनिटी? कोरोना के समय में बरतनी होगी विशेष सावधानी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन लक्षणों से जानें कहीं आपकी भी तो कमजोर नहीं है इम्यूनिटी? कोरोना के समय में बरतनी होगी विशेष सावधानी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Mon, 29 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के दोबारा से बढ़ते मामलों ने लोगों को एकबार फिर से चिंता में डाल दिया है। एक बार फिर से हम लगभग उन्ही गतिविधियों को दोहराने लगे हैं जो एक साल पहले किया करते थे जैसे गर्म पानी पीना, विटामिन सी-डी का सेवन और इम्यूनिटी को मजबूत करने के तमाम प्रयास। लेकिन आप अपनी इम्यूनिटी के बारे में कितना जानते हैं? आप इस बात का पता कैसे लगा सकते हैं कि आपकी इम्यूनिटी कोरोना से मुकाबले को पर्याप्त है या नहीं?
आइए आपको हम ऐसे ही शरीर में होने वाले बदलावों और लक्षणों के बारे में बताते हैं जिनके आधार पर आप यह जान सकते हैं कि फिलहाल आपकी इम्यूनिटी कैसी है? अगली स्लाइडों में इम्यूनिटी ठीक न होने के लक्षणों के बारे में जानेंगे।
2 of 4
जुकाम-बुखार
- फोटो : freepik
बार-बार बीमार पड़ना
मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम और बुखार आ जाने की समस्या आपके कमजोर इम्यूनिटी की ओर इशारा करती है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण हमारा शरीर बैक्टीरिया और वायरस से मुकाबला नहीं कर पाता है जिससे आपको मौसम में बदलाव आते ही ऐसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे लोगों को कोरोना से संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है।
3 of 4
VITAMIN D
शरीर में विटामिन डी की कमी
यदि आपको विटामिन डी की कमी की शिकायत है तो यह आपके इम्यूनिटी को कमजोर बना सकती है। थकान या आलस महसूस होना, शरीर में दर्द बना रहना भी यह दर्शाता है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। विटमिन डी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है, ऐसे में यदि आपको विटामिन डी की कमी है तो कोरोना के समय में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sxfg
घाव भरने में लगता हो ज्यादा समय
यदि आपके शरीर में कहीं घाव है और उसे भरने में अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा समय लगता है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। घाव का तेजी से न भरने का मतलब है कि आपको शरीर संक्रमण से मुकाबला नहीं कर पा रहा है। जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक होती है उनमें घाव पर जल्द ही सूखी पपड़ी बन जाती है जो शरीर से खून निकलने से रोकती है। अगर आपके घाव पर लंबे समय तक पपड़ी नहीं पड़ती है तो यह इम्यूनिटी कमजोर होने का संकेत हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।