कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर अभी भी जारी है। हर दिन लाखों नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और हजारों लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। अस्पतालों में बेड नहीं हैं, मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है, देशभर में लोग घबराए हुए हैं। हालांकि ऐसे समय में तमाम डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने यह सलाह दी है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि अगर आप हल्के प्रभाव वाले कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं, तो घर पर ही रहकर ठीक हो सकते हैं। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी यूनिसेफ ने कुछ उपाय बताए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"60922acabe016340b842e1df","slug":"coronavirus-in-india-latest-update-covid-19-home-isolation-tips-unicef-tips-for-coronavirus-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: हल्के प्रभाव वाले कोरोना संक्रमण से घर पर ही कैसे निपटें? यूनिसेफ ने बताए उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: हल्के प्रभाव वाले कोरोना संक्रमण से घर पर ही कैसे निपटें? यूनिसेफ ने बताए उपाय
Wed, 05 May 2021 11:03 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 05 May 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना मरीजों को यूनिसेफ की सलाह
- घबराएं नहीं, शांत रहें और खुद को दूसरे लोगों से अलग कर लें।
- अगर संभव हो तो खुद को 10 दिनों के लिए ऐसे कमरे में आइसोलेट कर लें, जिसमें शौचालय की अलग से व्यवस्था हो।
- आराम करें और दिमाग को शांत रखें।
- किताबें पढ़ें, टीवी शो देखें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर बातें करके खुद को व्यस्त रखें।
- अगर आप सहज महसूस कर रहे हैं, तो हल्के व्यायाम करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- आप जिस कमरे में रह रहे हैं, उसका दरवाजा खोलते वक्त नाक और मुंह को ढकने वाला मास्क पहने रहें।
- आपके कमरे में आने वाले लोगों को भी मास्क पहनना अनिवार्य है।
- अगर संभव हो तो वेंटिलेशन के लिए कमरे की सभी खिड़कियां खुली रखें।
- अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें।
- अपने कमरे को स्वयं कीटाणुनाशक या साबुन से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हल्के प्रभाव वाले कोरोना संक्रमण से घर पर ही कैसे निपटें?
- केवल डॉक्टर द्वारा बताई गईं दवाइयां ही खाएं।
- अगर शरीर का तापमान बहुत अधिक हो और दर्द हो तो हर चार से छह घंटे में पैरासिटामोल (500 मिलीग्राम) खाएं।
- ध्यान रहे, 24 घंटों में पैरासिटामोल की चार खुराक से ज्यादा न खाएं।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें और अगर आपको किसी चीज का स्वाद पता न भी चल रहा हो तो भी पौष्टिक भोजन करें।
- हालांकि, किसी भी तरह के खाने से कोविड-19 के उपचार की बात पता नहीं चली है, लेकिन पौष्टिक खाने से आपके शरीर को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इन बातों का भी ध्यान रखें कोरोना मरीज
- कोविड-19 का खुद से ही इलाज न करें।
- लहसुन, कपूर और अजवाइन जैसी घरेलू चीजों से ऑक्सीजन लेवल में कोई सुधार नहीं होता है।
- पानी से भींगा हुआ तौलिया या रुमाल अपने सिर (टेपिड स्पॉन्जिंग) पर रखें, लेकिन इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें।