देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 72 हजार से अधिक कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 22 लाख से अधिक हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी एक लाख 62 हजार के पार चला गया है। हालांकि इस बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब तक छह करोड़ 51 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 20 लाख 63 हजार से अधिक टीके लगाए गए हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"6065b33d8ebc3e8d3155ef64","slug":"coronavirus-vaccine-antibody-covid-19-infection-coronavirus-question-answer-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: वैक्सीन ठीक है या कोरोना के संक्रमण से बनी एंटीबॉडी?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: वैक्सीन ठीक है या कोरोना के संक्रमण से बनी एंटीबॉडी?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
Trending Videos
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कुछ लोगों का मानना कि वैक्सीन बेहद जल्दी बनी है, इसलिए यह सेफ नहीं है, इस पर क्या कहेंगे?
- भोपाल स्थित एम्स के डॉ. सर्मन सिंह कहते हैं, 'लोगों में कई सारे मिथ फैले हुए हैं। इसके लिए भारत सरकार और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञ लगातार बात कर रहे हैं। 1918 में जो आया था, उसके बाद कोविड-19 सबसे खतरनाक बीमारी है। दुनिया के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स ने मानवता को बचाने के लिए नई टेक्नोलॉजी से वैक्सीन बनाई हैं। बिल्कुल, वैक्सीन जल्दी बनी है, लेकिन जल्दी के कारण थे, हर दिन लाखों लोग दुनिया में मर रहे थे। हर देश के वैज्ञानिक, सरकार और डॉक्टर यही चाहते थे कि जल्द से जल्द वैक्सीन बनाई जाए। वैक्सीन ही एक आखिरी उम्मीद थी। सारी फोर्सेस जब वैक्सीन बनाने में लगी, तब जाकर यह बन पाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
बच्चों को वैक्सीन कब दी जाएगी?
- डॉ. सर्मन सिंह कहते हैं, 'अमेरिका ने बच्चों पर पहला क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया है। इससे पहले दुनिया में बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल शुरू नहीं हुआ था। जब इसके परिणाम आ जाएंगे, तब हो सकता है कि बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाए। लेकिन अभी हमारे देश में जो दोनों वैक्सीन बनी हैं, उनका कोई डाटा नहीं दिया गया है कि वो बच्चों में लगाई जाएगी या नहीं। तो अभी हमारे देश में बच्चों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कुछ लोगों का कहना है कि वैक्सीन लगने से अच्छा है कोरोना होकर ठीक हो जाएं, उससे एंटीबॉडी बनेंगी। क्या ये ठीक है?
- डॉ. सर्मन सिंह कहते हैं, 'लोगों में ये अंधिविश्वास है। ये सच नहीं है कि नेचुरल इंफेक्शन (प्राकृतिक संक्रमण) होने के बाद जो एंटीबॉडी बनेंगी, उससे ठीक हो जाएंगे। जो रिस्क (जोखिम) पर हैं या जो बुजुर्ग हैं, ऐसे लोगों में नेचुरल इंफेक्शन होने के बाद गंभीर स्थिति होने के बहुत चांसेस (संभावना) होते हैं। हालांकि जिन लोगों को वैक्सीन लग गई है, उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत है। वैक्सीन संक्रमण से बेशक नहीं बचाती है, लेकिन संक्रमण की गंभीरता को 100 फीसदी तक कम करती है। इसीलिए हम सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए, ताकि अगर हमें संक्रमण हो भी तो हमारी जान पर बात न आए।'
