{"_id":"6065a9008ebc3e5916635bf7","slug":"study-says-exercise-with-healthy-diet-may-prevent-serious-health-conditions-in-old-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापे में हृदयरोग और मेटाबॉलिक समस्याओं से बचना चाहते हैं तो अभी से शुरू कर दें विशेषज्ञों द्वारा सुझाए ये उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बुढ़ापे में हृदयरोग और मेटाबॉलिक समस्याओं से बचना चाहते हैं तो अभी से शुरू कर दें विशेषज्ञों द्वारा सुझाए ये उपाय
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Thu, 01 Apr 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिटनेस
- फोटो : Pixels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुढ़ापे को जीवन का सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण समय माना जाता है। इस अवस्था में शरीर के ज्यादातर अंग कमजोर हो जाते हैं जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि 20 से 40 वर्ष की आयु में कुछ नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो आप बुढ़ापे में भी काफी हद तक चु्स्त और तंदुरुस्त रह सकते हैं। हाल ही में हुए एक शोध के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम के साथ फलों-सब्जियों और अन्य प्रकार के पौष्टिक आहारों को खान-पान में शामिल करके आप बुढ़ापे में भी मध्यम आयु जैसे बने रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस तरह का खान-पान और जीवनशैली हमारे स्वास्थ्य को किस तरह से प्रभावित करता है?
2 of 5
वृद्ध नागरिक
- फोटो : PTI
फ्रैमिंघम हार्ट स्टडी के डेटा के आधार पर किए गए इस शोध को जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित किया गया। इस रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि कार्डियोमेटाबॉलिक स्वास्थ्य जोखिम कारकों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम, कमर के आसपास अतिरिक्त वसा का जमा होना, इंसुलिन प्रतिरोध और उच्च रक्तचाप शामिल है। मेटाबॉलिक सिंड्रोम के कारण हृदय रोग, स्ट्रोक और टाइप-2 डायबिटीज जैसे रोगों के विकसित होने का खतरा रहता है।
3 of 5
exercise
- फोटो : pixa
विशेषज्ञों के मुताबिक अगर खान-पान के साथ नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार कर लिया जाए तो भविष्य में होने वाली इस प्रकार की समस्याओं से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने 18 और उससे अधिक उम्र वाले 2,379 वयस्कों की डेटा की जांच की। जिसके आधार पर उन्होंने पाया कि वयस्कावस्था में खान-पान और नियमित रूप से व्यायाम आदि को पालन में लाकर बुढ़ापे को स्वस्थ बनाने की कोशिश की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
exercise
शारीरिक गतिविधियों से संबंधित दिशानिर्देश में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एक वयस्क को सप्ताह कम से कम 150 मिनट की मध्यम या 75 मिनट की उच्चस्तरीय व्यायाम क्रियाओं को प्रयोग में लाना चाहिए। इसके लिए वॉक करना या तैरकी जैसी शारीरिक क्रियाओं को किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
healthy food
जनवरी 2021 में अपडेट किए गए आहार दिशानिर्देशों के अनुसार वयस्क को पौष्टिक भोजन के पैटर्न का पालन करने का साथ पोषण के लक्ष्य का पालन और आहार सीमा को बनाकर रखना चाहिए। भोजन का पौष्टिक होना न सिर्फ हमें मौजूदा समय में स्वस्थ रखने में सहायक है, साथ ही इसका असर आपको बुढ़ापे में भी देखने को मिल सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।