कभी-कभी हमारी टेस्ट बड्स बहुत जिद्दी हो जाती हैं। हमें चॉकलेट, चिप्स या बाहरी चीजें खाने की अचानक ही इच्छा होने लगती है। बड़े हो या बच्चे, ये किसी के साथ भी हो सकता है। दरअसल यह सिर्फ इच्छाएं नहीं हैं बल्कि इनके माध्यम से शरीर हमसे बहुत कुछ कहने की कोशिश करता है जो कि हम शायद समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम ये समझ पाएं कि शरीर हमें किन आवश्यकताओं के बारे में बता रहा है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि विशेषज्ञ इस विषय में और शरीर की इन इच्छाओं के बारे में क्या कहते हैं।
जानिए क्यों आपका जी बार-बार चॉकलेट और चिप्स खाने को ललचाता है? शरीर ये कहना चाहता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैग्नीशियम की जरूरत
ऑस्ट्रेलियाई न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स एलिसा और डेनी के मुताबिक जब हमारे शरीर को मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है तो शरीर को अचानक चॉकलेट खाने की अचानक ही इच्छा होने लगती है। शरीर का शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर संतुलित रहे इसलिए मैग्नीशियम बहुत आवश्यक है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए सूखे मेवे, फल खाए जा सकते हैं।
क्लोराइड- सिलिकॉन की कमी
विशेषज्ञों ने खाने की ऐसी कभी भी अचानक ही होने वाली इच्छा के विषय में शरीर में होने वाली कमी के बारे में बताया है और इसकी पूर्ति के लिए सेहतमंद विकल्प भी सुझाए हैं। जैसे कि यदि चिप्स खाने की इच्छा है तो शरीर में क्लोराइड-सिलिकॉन की कमी है, मीठे का मन करे तो क्रोमियम-फॉस्फोरस लेना जरूरी है। इनके लिए कई सारे स्वस्थ विकल्प भी हैं।
क्रोमियम और फोस्फोरस की कमी को इस तरह करें पूरा
कभी-कभी अचानक मीठी गोलियां, शीतल पेय और मीठे व्यंजन खाने की बहुत ज्यादा इच्छा होने लगती है तो इसका अर्थ यह होता है कि शरीर को क्रोमियम, ट्रिप्टोफेन और फॉस्फोरस की जरूरत लग रही है। इसे पूरा करने के लिए आप अंगूर, शकरकंद और चीज़ खा सकते हैं। नट्स, गहरी हरी सब्जियां और अंकुरित साबुत अनाज से भी इन तत्वों की कमी दूर हो सकती है। क्रोमियम से मांसपेशियों और मस्तिष्क को ऊर्जा मिलती है।
बाहरी चीजों की बजाय ये लें
यदि अचानक ही आपको भी ब्रेड और पास्ता खाने का मन करने लगता है तो आपका शरीर यह संकेत दे रहा है कि उसे प्रोटीन और नाइट्रोजन की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में आप अस्वस्थ खाने की बजाय फलियों का सेवन कर सकते हैं। दालों, चिया सीड्स और मछली से भी इनकी पूर्ति की जा सकती है। बार-बार यदि तला-गला खाने का मन करता है तो यह कैल्शियम की कमी का भी संकेत हो सकता है। इसके लिए आप पनीर और दूध का सेवन कर सकते हैं।