सब्सक्राइब करें

Health Alert: बच्चे ने निगल ली है कोई खतरनाक चीज? कैसे करें इसकी पहचान, तुरंत क्या उपाय करें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 30 Apr 2026 02:23 PM IST
सार

यदि बच्चे ने कोई चीज निगल ली है, तो शरीर तुरंत कुछ संकेत देता है। सबसे आम लक्षण है अचानक खांसी या दम घुटने जैसे लक्षण। यह संकेत देता है कि वस्तु श्वास नली में फंस गई है। आइए जानते हैं कि इसमें तुरंत क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
Sign of your child swallowed something dangerous what to do immediately
बच्चे निगल लें तो क्या करें - फोटो : Adobe Stock

आपने भी अपने आस-पास कई ऐसे मामले जरूर सुने होंगे जिसमें छोटे बच्चे ने सिक्के, गोली या कोई चीज गलती से निगल ली हो। कई बार ऐसी स्थितियों में जान तक चली जाती है। मनोवैज्ञानिक तौर पर देखें तो छोटे बच्चे अतिजिज्ञासु होती है। वे हर चीज को छूकर, चखकर और मुंह में डालकर समझने की कोशिश करते हैं। यही आदत कई बार उन्हें गंभीर खतरे में डाल सकती है। 



घर में रखी छोटी-छोटी चीजें जैसे सिक्के, बटन, बैटरी, खिलौनों के हिस्से वो मुंह में डाल लेते हैं या फिर निगल जाते हैं, जो खतरनाक साबित होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों में ऐसे मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं।

हाल ही में इंदौर में भी ऐसा मामला सामने आया जहां बच्चे ने डेढ़ इंच का एक ढक्कन निगल लिया जो गले में जाकर फंस गया। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की जान बचा ली। अब सवाल ये है कि कैसे पहचानें कि आपके बच्चे ने कुछ निगल लिया है और ऐसी स्थिति में तुरंत क्या करना चाहिए?

Trending Videos
Sign of your child swallowed something dangerous what to do immediately
गले में फंसे ढक्कन को निकाल बचाई बच्चे की जान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

पहले इंदौर का पूरा मामला जान लीजिए

इंदौर में हाल ही में एक  6 महीने के बच्चे ने खेलते-खेलते स्टील का लगभग डेढ़ इंच का एक ढक्कन अपने मुंह में डाल लिया। यह ढक्कन बच्चे के गले में जाकर फंस गया। ढक्कन फंसने के कारण उसे सांस लेने में अत्यधिक कठिनाई होने लगी। बच्चे की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन अस्पताल ले गए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amar Ujala (@amarujala)





अस्पताल में बच्चे कीगंभीरता को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया गया। सर्जन डॉ. सर्वप्रिया शर्मा और उनकी टीम ने बड़ी सावधानी से बिना किसी बड़ी सर्जरी के उस ढक्कन को गले से बाहर निकालकर बच्चे की जान बचाई।

ऐसी घटना किसी भी घर में हो सकती है, इसलिए ये जानना जरूरी है कि इस स्थिति में क्या किया जाना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sign of your child swallowed something dangerous what to do immediately
बच्चों को हर चीज खाने की आदत - फोटो : Freepik.com
बच्चे क्यों निगलने लगते हैं हर चीज

मनोचिकित्सक बताते हैं, बच्चों की प्राकृतिक जिज्ञासा और विकास की प्रक्रिया उनमें इस खतरे को बढ़ा देती है।
  • अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, इस उम्र के बच्चों में हाथ और मुंह के बीच तालमेल तेजी से विकसित होता है, जिससे वे आसानी से छोटी चीजें उठा लेते हैं। 
  • उन्हें खतरे का अंदाजा नहीं होता, इसलिए वे सिक्के, बैटरी, पिन, खिलौनों के हिस्से जैसी चीजें भी निगल सकते हैं।
  • घर में बिखरी छोटी वस्तुएं, खुले में रखी दवाइयां या सिक्के जैसी छोटी चीजें बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।
  • बच्चों का दांत निकलने का समय भी उन्हें चीजें मुंह में डालने के लिए प्रेरित करता है।


कैसे जानें बच्चे ने कुछ खतरनाक निगल लिया है?

विशेषज्ञ बताते हैं, यदि बच्चे ने कोई खतरनाक चीज निगल ली है, तो माता-पिता या आसपास के लोग इसका आसानी से पहचान कर सकते हैं।
 
  • बच्चा अगर कुछ भी निगल लेता है तो ये सांस की नली में फंस सकता है जिसके कारण अचानक खांसी या दम घुटने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
  • इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत, सीटी जैसी आवाज आने, मुंह या होंठ नीला पड़ने जैसे संकेत भी दिखते हैं। 
  • कुछ मामलों में जब वस्तु पेट में चली जाती है तो पेट में दर्द, उल्टी, बुखार या मल में खून जैसे लक्षण बाद में दिख सकते हैं। 
Sign of your child swallowed something dangerous what to do immediately
बच्चों के संकेतों पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

ऐसी स्थिति में तुरंत क्या करें?

यदि बच्चे ने अचानक कुछ निगल लिया है और खांसी-दम घुटने जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत कुछ जरूरी उपाय करें।
 

  • बच्चे को खांसने दें इससे फंसी हुई चीज बाहर निकलने की संभावना अधिक होती है।
  • बच्चे को कुछ भी खाने-पीने को न दें। यह स्थिति को और बिगाड़ सकता है।
  • यदि वस्तु सांस की नली में फंस रही हो तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं, ये मेडिकल इमरजेंसी है। 


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, घर में छोटे बच्चे हैं तो 3 सेंटीमीटर से छोटी कोई भी वस्तु बच्चे की पहुंच से दूर रखें। बटन, बैटरियां, चुंबक और दवाइयों को हमेशा सुरक्षित कंटेनर में रखें। बच्चों को खाना देते समय उन्हें आराम से खिलाएं, खाना फंसने का भी डर होता है। टॉफी जैसी ठोस चीजें भी गले में फंस सकती हैं, बच्चों को इसे सावधानी से खिलाएं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed