सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Can Onion Prevent Heat Stroke: क्या जेब में प्याज रखने से वाकई लू नहीं लगती है? यहां जानें सच्चाई

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 29 Apr 2026 10:49 AM IST
सार

Can Onion Prevent Heat Stroke: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में ये कहते सुना गया कि जेब में प्याज रखकर चलो तो लू नहीं लगेगी। इस बात में कितनी सच्चाई है, आज हम इसी बारे में जानेंगे।

विज्ञापन
does keeping an onion in your pocket protect you from heat stroke jeb me pyaj rakhne se kya hota hai
क्या जेब में प्याज रखने से वाकई लू नहीं लगती है? - फोटो : AI
Can Onion Prevent Heat Stroke: गर्मी का मौसम आते ही लू लगने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत उत्तर भारत में होती है, क्योंकि यहां कई हिस्सों में का तापमान 45–50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों के बीच कई देसी नुस्खे प्रचलित हैं, जिनका इस्तेमाल आज भी किया जाता है। 


दरअसल, इसी तरह के एक नुस्खे का जिक्र हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे तेज गर्मी से बचाव के लिए सिर ढकने और जेब में प्याज रखने की सलाह देते नजर आए। उन्होंने इसे “सुरक्षा कवच” तक बताया। 

यह मान्यता लंबे समय से ग्रामीण भारत में चली आ रही है, जहां लोग मानते हैं कि प्याज शरीर की गर्मी को सोख लेता है और लू से बचाता है। लेकिन क्या इस मान्यता के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार है या यह सिर्फ एक मिथक है? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई।
 
Trending Videos
does keeping an onion in your pocket protect you from heat stroke jeb me pyaj rakhne se kya hota hai
क्या जेब में प्याज रखने से वाकई लू नहीं लगती है? - फोटो : Adobe Stock
 क्या जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती?

मेडिकल साइंस के अनुसार, जेब में प्याज रखने से लू से बचाव का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लू या हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा रखने में असमर्थ हो जाता है।

यह स्थिति खासतौर पर तेज धूप, उच्च तापमान और शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन के कारण पैदा होती है। ऐसे में सिर्फ जेब में प्याज रखने से शरीर के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ता। यह एक पारंपरिक मान्यता जरूर है, लेकिन आधुनिक चिकित्सा इसे प्रभावी उपाय नहीं मानती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
does keeping an onion in your pocket protect you from heat stroke jeb me pyaj rakhne se kya hota hai
क्या जेब में प्याज रखने से वाकई लू नहीं लगती है? - फोटो : Adobe Stock
प्याज के गुण जरूर फायदेमंद हैं

प्याज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट, सल्फर कंपाउंड और कुछ ऐसे तत्व जो शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकते हैं। खासकर गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को हल्की ठंडक महसूस हो सकती है और पसीना आने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि सिर्फ प्याज खाने से लू से पूरी तरह बचा जा सकता है। 

 
does keeping an onion in your pocket protect you from heat stroke jeb me pyaj rakhne se kya hota hai
क्या जेब में प्याज रखने से वाकई लू नहीं लगती है? - फोटो : Adobe Stock
ये मान्यता क्यों बनी?

ग्रामीण भारत में लंबे समय से लोग प्राकृतिक और घरेलू उपायों पर निर्भर रहे हैं। पहले के समय में जब आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं थीं, तब लोग अपने अनुभवों और परंपराओं के आधार पर ही उपाय अपनाते थे। प्याज को ठंडक देने वाला माना गया और इसी कारण लोगों ने यह मान लिया कि इसे शरीर के पास रखने से यह गर्मी को सोख लेगा। धीरे-धीरे यह धारणा एक परंपरा बन गई और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रही, भले ही इसका कोई वैज्ञानिक आधार न हो।

 
विज्ञापन
does keeping an onion in your pocket protect you from heat stroke jeb me pyaj rakhne se kya hota hai
क्या जेब में प्याज रखने से वाकई लू नहीं लगती है? - फोटो : Freepik
लू से बचने के सही तरीके
 
  • गर्मी के मौसम में लू से बचाव के लिए सबसे जरूरी है शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना। 
  • जब भी आप धूप में बाहर निकलें, तो सिर को कपड़े या टोपी से ढकना चाहिए ताकि सीधे धूप का असर कम हो।
  • शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
  • ओआरएस या नींबू पानी जैसे पेय भी फायदेमंद होते हैं।
  •  कपड़े हल्के रंग के, ढीले और सूती होने चाहिए ताकि शरीर को हवा मिलती रहे। 
  • दिन के सबसे गर्म समय, यानी दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए। 
  • फल, सब्जियां और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना चाहिए ताकि शरीर अंदर से ठंडा और संतुलित बना रहे।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed