{"_id":"69f2eebfc1baa99629002779","slug":"signs-of-good-health-these-are-the-symptoms-of-healthy-body-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Signs of Good Health: स्वस्थ होने पर शरीर में दिखते हैं ये संकेत, बिना किसी टेस्ट के खुद पहचानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Signs of Good Health: स्वस्थ होने पर शरीर में दिखते हैं ये संकेत, बिना किसी टेस्ट के खुद पहचानें
Thu, 30 Apr 2026 12:45 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:45 PM IST
सार
Signs of Good Health: अगर आपके शरीर में भी ये पांच संकेत दिख रहे हैं, तो मतलब साफ है कि आपका शरीर आंतरिक रूप से भी दुरुस्त है।
विज्ञापन
क्या आपका शरीर अंदर से स्वस्थ है? ऐसे करें पहचान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Signs of Good Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं और तब तक ध्यान नहीं देते जब तक कोई बड़ी समस्या सामने न आ जाए। लेकिन शरीर हमें समय-समय पर कुछ संकेत देता रहता है, जो यह बताते हैं कि हम अंदर से स्वस्थ हैं या नहीं।
क्या आपका शरीर अंदर से स्वस्थ है? ऐसे करें पहचान
- फोटो : Freepik.com
पहला संकेत
गैस पास होना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। जब हम खाना खाते हैं, तो पाचन के दौरान आंतों में गैस बनती है। समय-समय पर गैस का निकलना इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम कर रहा है। अगर गैस बिल्कुल न बने या बहुत ज्यादा बनने लगे, दोनों ही स्थितियां समस्या का संकेत हो सकती हैं।

दूसरा संकेत
डकार आना भी पाचन प्रक्रिया का हिस्सा है। खाना खाते समय हम कुछ मात्रा में हवा भी निगल लेते हैं, जो बाद में डकार के रूप में बाहर निकलती है। हल्की-फुल्की डकार आना यह दिखाता है कि पेट में अतिरिक्त हवा बाहर निकल रही है और सिस्टम संतुलित है। हालांकि बार-बार या बहुत तेज डकार आना एसिडिटी का संकेत हो सकता है।

तीसरा संकेत
पेट में गड़गड़ाहट होना अक्सर भूख लगने या पाचन प्रक्रिया के सक्रिय होने का संकेत होता है। जब आंतें खाना पचाने के लिए सक्रिय होती हैं, तो आवाज़ आ सकती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और दर्शाता है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम कर रहा है, बशर्ते इसके साथ दर्द या असहजता न हो।

चौथा संकेत
यूरिन का हल्का पीला रंग होना शरीर में सही हाइड्रेशन का संकेत माना जाता है। बहुत गहरा पीला रंग डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है, जबकि बिल्कुल साफ रंग जरूरत से ज्यादा पानी पीने का संकेत दे सकता है। हल्का पीला रंग बताता है कि शरीर में पानी का संतुलन सही बना हुआ है।