सब्सक्राइब करें

Oral Health Tips: बार-बार माउथवॉश इस्तेमाल करने की आदत है तो ये खबर अवश्य पढ़ें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 30 Apr 2026 02:00 PM IST
सार

Side Effects of Using Mouthwash: अगर आप भी दांतों में पेस्ट करने के साथ-साथ नियमित रूप से माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं तो इसके नुकसान जान लें। 

विज्ञापन
side effects of using mouthwash in daily basis mouthwash karne ke nuksan
माउथवॉश इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : AI
Side Effects of Using Mouthwash:  आज के समय में लोग अपनी ओरल हाइजीन को लेकर काफी सजग हो गए हैं और दांतों की सफाई के लिए सिर्फ ब्रश ही नहीं, बल्कि माउथवॉश का भी नियमित इस्तेमाल करने लगे हैं। 


दरअसल, माउथवॉश को अक्सर मुंह की बदबू दूर करने और बैक्टीरिया खत्म करने का आसान तरीका माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल आपके ओरल हेल्थ को नुकसान भी पहुंचा सकता है? 

कई लोग इसे रोजाना बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल करते हैं, जिससे मुंह के अंदर मौजूद नेचुरल बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसी के चलते हम आपको यहां बताएंगे कि ज्यादा माउथवॉश के इस्तेमाल से आपके शरीर में क्या दिक्कतें हो सकती हैं।
 
Trending Videos
side effects of using mouthwash in daily basis mouthwash karne ke nuksan
माउथवॉश इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
ओरल हेल्थ पर दिखेगा नकारात्मक असर

माउथवॉश का नियमित और ज्यादा इस्तेमाल कई बार ओरल हेल्थ पर नकारात्मक असर डाल सकता है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हमारे मुंह में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। माउथवॉश जब बार-बार इस्तेमाल किया जाता है, तो यह सिर्फ हानिकारक बैक्टीरिया ही नहीं बल्कि अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है। इससे मुंह का नेचुरल बैलेंस बिगड़ सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of using mouthwash in daily basis mouthwash karne ke nuksan
माउथवॉश इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
कुछ माउथवॉश में अल्कोहल की मात्रा होती है, जो ज्यादा इस्तेमाल करने पर मुंह में सूखापन पैदा कर सकती है। मुंह सूखने से बदबू की समस्या और बढ़ सकती है, क्योंकि लार बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में मदद करती है।

 
side effects of using mouthwash in daily basis mouthwash karne ke nuksan
माउथवॉश इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
कई लोगों में इसका ज्यादा इस्तेमाल मसूड़ों में जलन, संवेदनशीलता और छाले जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। खासकर जिन लोगों के मसूड़े पहले से कमजोर हैं, उनके लिए यह और भी नुकसानदायक हो सकता है।

 
विज्ञापन
side effects of using mouthwash in daily basis mouthwash karne ke nuksan
माउथवॉश इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
ब्रशिंग और फ्लॉसिंग है सबसे अहम

एक और बड़ी बात यह है कि लोग माउथवॉश पर ज्यादा निर्भर हो जाते हैं और ब्रशिंग और फ्लॉसिंग को हल्के में लेने लगते हैं, जो दांतों की सफाई के लिए सबसे जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार माउथवॉश का इस्तेमाल सीमित मात्रा में और जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए। इसे रोजाना आदत बना लेना सही नहीं माना जाता, खासकर बिना डेंटिस्ट की सलाह के।

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed