{"_id":"5f6f83f7a98c053f5e53ed88","slug":"covid-vaccine-update-china-uses-coronavirus-vaccine-outside-trials-world-health-organization-supports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine: चीनी कोरोना वैक्सीन को WHO का समर्थन, जानें तीनों टीकों की अपडेट जानकारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Vaccine: चीनी कोरोना वैक्सीन को WHO का समर्थन, जानें तीनों टीकों की अपडेट जानकारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
CoronaVirus Vaccine China
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को इसकी एक असरदार और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। रूस ने स्पुतनिक-वी का पंजीकरण कर दुनिया में सबसे पहले वैक्सीन बना लेने का दावा तो कर दिया, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से बहुत भरोसेमंद नहीं होने के कारण दुनिया के कई देश इसे बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस बीच चीन अपनी वैक्सीन को लेकर बहुत आश्वस्त है। चीन ने कहा है कि ट्रायल से अलग चुनिंदा लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के उसके फैसले का विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समर्थन किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
2 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरों के मुताबिक, जुलाई से ही चीन ट्रायल से इतर अलग-अलग समूहों को वैक्सीन की खुराक दे रहा है। हालांकि, कई विशेषज्ञ इस कदम की आलोचना कर चुके हैं। चीन ने बीते जुलाई में ही कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कमीशन के पदाधिकारी झेंग झोंगवेई के मुताबिक, चीन ने जून में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO को अपनी वैक्सीन की जानकारी भेज दी थी।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने इमरजेंसी एप्रूवल के तहत स्वास्थ्य आदि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लाखों कर्मचारी और उच्च जोखिम समूह वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। हालांकि चीनी वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल का परिणाम सामने नहीं आया है। मालूम हो कि लंबे वक्त तक वैक्सीन इस्तेमाल के लिए फेज-3 ट्रायल पूरा किए जाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चीन में तीन वैक्सीन को मिला है इमेरजेंसी अप्रूवल
बता दें कि चीन में तीन वैक्सीन कैंडिडेट को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। इनमें सिनोवैक, सीएनबीजी और कैनसिनो बायोलॉजिकल कंपनी की वैक्सीन शामिल हैं। कैनसिनो कंपनी की वैक्सीन को चीनी मिलिट्री के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विश्व स्वास्थ्य संगठन के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल डॉ. मरिअनजेला सिमाओ का कहना है कि देशों को अपने स्वास्थ्य उत्पादों के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति देने का अधिकार है। वहीं,डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने बीते दिनों कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी एप्रूवल को 'अस्थाई हल' बताया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।