{"_id":"5f6f1e898ebc3e9bcb6f0f41","slug":"coronavirus-vaccine-human-trial-success-in-usa-covid-vaccine-shows-strong-immune-response-in-volunteers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी, 98 फीसदी लोगों पर असरदार साबित हुआ यह टीका","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी, 98 फीसदी लोगों पर असरदार साबित हुआ यह टीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 26 Sep 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन द्वारा वैक्सीन बना लेने के दावे के बाद भारत, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देश वैक्सीन पर कामयाबी के नजदीक हैं। रूसी मीडिया के दावों पर विश्वास करें तो, रूसी वैक्सीन Sputnik V 'सिविल सर्कुलेशन' में आ गई है। यह वैक्सीन फिलहाज तीसरे चरण के ट्रायल से गुजर रही है। चूंकि वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर विशेषज्ञ पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, इसीलिए इस वैक्सीन में दुनिया की बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। इस बीच अमेरिका से कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरों के मुताबिक, अमेरिका में चल रही कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। ह्यूमन ट्रायल के दौरान कोरोना वायरस के खिलाफ अमेरिकी वैक्सीन काफी असरदार दिखी है। हेल्थ वेबसाइट medRxiv की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन(Johnson and Johnson) द्वारा विकसित की गई वैक्सीन के शुरुआती परीक्षणों में उत्साहित परिणाम सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन के सिंगल डोज ने कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया(Strong immune Response) दिखाया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शुक्रवार को वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के खिलाफ संभावित सुरक्षित वैक्सीन के रूप में इस वैक्सीन की एक डोज ही पर्याप्त है। इस वैक्सीन को सुरक्षित भी बताया जा रहा है। मालूम हो कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन अपने ट्रायल के तीसरे और अंतिम चरण में है। अंतिम चरण में पहुंचने वाली यह अमेरिकी की चौथी वैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मालूम हो कि दो दिन पूर्व व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से वैक्सीन के ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन की घोषणा के मुताबिक वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के अंतिम चरण में है। यह अमेरिका मे ऐसी चौथी वैक्सीन है, जो अंतिम चरण के ट्रायल में है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस साल के अंत तक वैक्सीन की 100 करोड़ डोज पूरे अमेरिका में वितरित किए जाने का वादा किया है। उनका कहना है कि तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले भी वितरण के लिए एक टीका उपलब्ध हो सकता है। हालांकि कई डेमोक्रेट्स नेताओं का कहना है कि चुनाव को लेकर यह उनकी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।