पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डार्क चॉकलेट खाते हैं तो जान लें ये बातें, क्या इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ में मिलता है लाभ?

Sun, 05 Jul 2026 08:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Jul 2026 08:25 PM IST
सार

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें डार्क चॉकलेट खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। इससे धमनियों को खोलने में मदद मिलती है और रक्त का संचार बेहतर बना रहता है।  

विज्ञापन
dark chocolate khane se kya hota hai know Dark Chocolate Health Benefits in Hindi
डार्क चॉकलेट - फोटो : Amarujala.com/AI

डार्क चॉकलेट का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि क्या यह सच में हेल्दी होती है या फिर यह भी सामान्य चॉकलेट की तरह सिर्फ मीठा स्वाद देने वाली चीज है। कई  अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि सीमित मात्रा में अच्छी गुणवत्ता वाली डार्क चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि जितनी ज्यादा डार्क चॉकलेट खाई जाए, उतना अधिक फायदा होगा। 



विशेषज्ञों के अनुसार, कम से कम 70% या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट को बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें दूध वाली चॉकलेट की तुलना में कम चीनी और अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।  एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतर स्रोत होने के कारण डार्क चॉकलेट को काफी लाभकारी माना जाता रहा है।

dark chocolate khane se kya hota hai know Dark Chocolate Health Benefits in Hindi
डार्क चॉकलेट से क्या होता है? - फोटो : Adobe stock

डार्क चॉकलेट क्या वास्तव में फायदेमंद है?

शोध बताते हैं कि डार्क चॉकलेट का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। यह रक्तचाप को कम करने और हृदय में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में भी सहायक है। 

  • डार्क चॉकलेट को ब्रेन फंक्शन के लिए भी अच्छा माना जाता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि इसके सेवन से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। 
  • इसके अलावा प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
  • स्ट्रेस को दूर करने के लिए भी डार्क चॉकलेट का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि इसका अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। 
dark chocolate khane se kya hota hai know Dark Chocolate Health Benefits in Hindi
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Adobe Stock

ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें डार्क चॉकलेट खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। इससे धमनियों को खोलने में मदद मिलती है और रक्त का संचार बेहतर बना रहता है।  अध्ययनों से पता चलता है कि कोकोआ और डार्क चॉकलेट का संयमित मात्रा में सेवन रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मददगार हो सकता है। 

ब्रेन फंक्शन में होता है सुधार 

डार्क चॉकलेट आपके मस्तिष्क के कार्यों में भी सुधार करता है। यही कारण है कि तनाव-स्ट्रेस जैसी समस्याओं को कम करने के लिए इसके सेवन की सलाह दी जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि हाई फ्लेवनॉल कोकोआ वाली चीजों के सेवन से वयस्कों के मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में सुधार हो सकता है। कोकोआ फ़्लेवोनॉइड को दीर्घकालिक रूप से अल्जाइमर जैसे रोगों के खतरे को कम करने वाला भी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dark chocolate khane se kya hota hai know Dark Chocolate Health Benefits in Hindi
डार्क चॉकलेट खाते हैं आप? - फोटो : Freepik.com

डार्क चॉकलेट के इन फायदों के बारे में भी जानिए

डार्क चॉकलेट में कोकोआ पाया जाता है जिसे अध्ययनों में कई प्रकार से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। 
 

  • शरीर में रक्त प्रवाह में सुधार करता है।
  • रक्तचाप कम करने में मददगार।
  • बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • शरीर में इंफ्लामेशन और इंसुलिन प्रतिरोध को कम करता है।
  • न्यूरॉन्स की गतिविधि को बेहतर बनाने और मस्तिष्क की क्षमता में सुधार करने में इसके लाभ हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed