सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्या सच में अनानास खाने से प्रजनन क्षमता में होता है सुधार? जान लीजिए सच्चाई

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 13 Mar 2026 07:18 PM IST
सार

अनानास इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। 

विज्ञापन
does pineapple increase testosterone and sperm count know ananas khane ke fayde
अनानास खाने से प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार? - फोटो : Freepil.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ आसान फॉर्मूला बताते हैं, वह है पौष्टिक चीजों का नियमित सेवन। अगर हम सभी खान-पान में सुधार कर लेते हैं तो ये आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, रोजाना की डाइट में मौसमी फल जरूर होने चाहिए। फलों से शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकते हैं।



फलों का नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इनमें मौजूद डाइटरी फाइबर आंतों की सेहत को बेहतर बनाता है। फलों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री-रेडिकल्स को कम करते हैं जिससे कैंसर, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। अनानास को अध्ययनों में सेहत के लिए बहुत लाभकारी बताया गया है, ये पाचन स्वास्थ्य के लिए रामबाण फल हो सकता है।

सोशल मीडिया पर अनानास खाने के लेकर एक चर्चा काफी आम है। दावा किया जा रहा कि ये प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन  को बढ़ाने वाला हो सकता है। क्या वास्तव में ऐसा है?

Trending Videos
does pineapple increase testosterone and sperm count know ananas khane ke fayde
अनानास खाने से फायदे - फोटो : freepik.com

अनानास कई गुणों का खजाना

प्रजनन स्वास्थ्य और टेस्टोस्टेरोन के लिए अनानास फायदेमंद है या नहीं, इसे जानने से पहले इस फल के गुणों को जान लेना जरूरी है।

  • अनानास विटामिन-सी, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। 
  • खासतौर पर अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम इसे और भी खास बना देते है जो पाचन के लिए बहुत लाभकारी है।
  • अनानास इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है। 
  • विटामिन-सी, कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
does pineapple increase testosterone and sperm count know ananas khane ke fayde
पुरुषों में स्पर्म काउंट - फोटो : Adobe Stock

प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार के लिए अनानास

पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कई शोध बताते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ स्पर्म की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। तो क्या अनानास खाने से भी आपको लाभ मिल सकता है?

जहां तक यौन स्वास्थ्य के मामले में अनानास के फायदों की बात है, तो इसमें लोगों की काफी दिलचस्पी है और विज्ञान भी इसकी पुष्टि करता है। अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जिसे कुछ अध्ययों में पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने वाला पाया गया है। इसके अलावा अनानास में कई अन्य तत्व भी होते हैं जो प्रजनन स्वास्थ्य को सुधारने में मददगार हो सकते हैं।

does pineapple increase testosterone and sperm count know ananas khane ke fayde
अनानास के कई सारे लाभ - फोटो : Freepik.com

स्पर्म की क्वालिटी में होता है सुधार?
 
अध्ययनों से पता चलता है किअनानास में मैंगनीज होता है, जो स्पर्म की क्वालिटी, मोटिलिटी और फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। 
 

  • 1000 से ज्यादा पुरुषों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि अनानास में मौजूद मैंगनीज स्पर्म की अच्छी मोटिलिटी में मदद करता है। 
  • मैंगनीज एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जिससे प्रजनन विकारों को कम करने में भी लाभ मिल सकता है।
  • इसके अलावा इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो स्पर्म को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। 




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed