सब्सक्राइब करें

Summer Health: गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल, क्या करें-क्या नहीं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए सुझाव

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Apr 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
dos and donts in summer season to stay healthy know essential tips for good health
गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने से हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसके अलावा पहले से ही क्रोनिक बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर, हार्ट की समस्या और डायबिटीज रोगियों के लिए गर्मी का ये मौसम कई तरह की जटिलताओं को बढ़ाने वाला हो सकता है।

डॉक्टर्स का सुझाव है कि गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा बनाए रखने के लिए निरंतर उपाय करते रहना जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इसके लिए सुझाव दिए हैं जिनका सभी को पालन करना चाहिए।

Trending Videos
dos and donts in summer season to stay healthy know essential tips for good health
कई राज्यों में बढ़ रहा है पारा - फोटो : istock

11 राज्यों में हीटवेव का बना हुआ है खतरा

रिपोर्ट के अनुसार देश के 11 राज्यों में हीटवेव का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के 19 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। गर्मा और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या करें-क्या नहीं? इसकी जानकारी साझा की है। भले ही आप स्वस्थ हों फिर भी निरंतर इन सुझावों का गंभीरता से पालन करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
dos and donts in summer season to stay healthy know essential tips for good health
गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

गर्मी के कारण हो सकती है कई प्रकार की दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया गर्मी और हीटवेव के कारण त्वचा की दिक्कतें बढ़ने के साथ शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाने, उल्टी-दस्त, मांसपेशियों में कमजोरी-ऐंठन की समस्या के साथ लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। क्रोनिक बीमारी के शिकार लोगों को गर्मी के कारण जटिलताएं बढ़ सकती हैं। गर्मी के दिनों में पाचन स्वास्थ्य की गड़बड़ी, दस्त की दिक्कतें और अधिक हो सकती हैं इसलिए जरूरी है कि आप पहले से ही सुरक्षात्मक उपाय करते रहें।
 

dos and donts in summer season to stay healthy know essential tips for good health
हीटवेव से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : istock

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें-क्या नहीं?

गर्मी और इसके कारण होने वाली समस्याओं से कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है इसके लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुझाव जारी किए हैं।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें?

  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीते रहें। 
  • सूती और ढीले कपड़े पहनें। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार है।
  • पूरे कपड़े पहनें, हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।
  • दोपहर के समय घर से अनावश्यक रूप से बाहर जानें से बचें।


क्या न करें?

  • गर्मी से बचाव के लिए बच्चों और जानवरों को गाड़ी में न छोड़ें।
  • दोपहर के समय बाहर किसी भी प्रकार की गतिविधियों से बचें।
  • शराब- कार्बोनेट ड्रिंक्स के सेवन से बचा जाना चाहिए।
  • धूप के सीधे संपर्क में आने से बचा जाना चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed