{"_id":"5e4fe4388ebc3ef3e34d6274","slug":"evidence-based-health-benefits-of-black-tea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ब्लैक टी, डायबिटीज से लेकर बीपी तक कई बीमारियों में लाभकारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ब्लैक टी, डायबिटीज से लेकर बीपी तक कई बीमारियों में लाभकारी
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्लैक टी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसी वजह से लोग दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर से लेकर दिल तक की कई बीमारियों के जोखिम को भी कम करती है। ब्लैक टी दुनिया में सबसे ज्यादा सेवन किए जाने वाले पेय पदार्थों में शामिल है। ब्लैक टी स्वाद में ही स्ट्रांग नहीं होती बल्कि इसमें दूसरी चायों के मुकाबले ज्यादा कैफीन भी होता है। हालांकि, ब्लैक टी में कॉफी से कम कैफीन होता है। आइए ब्लैक टी के फायदे जानते हैं...
2 of 5
fe
- फोटो : getty images
ब्लैक टी में फ्लावोनोइड एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि दिल की सेहत के लिए लाभकारी होता है। ब्लैक टी के अलावा यह एंटी-ऑक्सीडेंट सब्जियों, फलों, डार्क चॉकलेट और रेड वाइन में भी पाया जाता है। अगर आप नियमित तौर पर ब्लैक टी पीते हैं तो आपको हार्ट अटैक का जोखिम कम रहता है।
3 of 5
काली चाय
- फोटो : getty images
ब्लैक टी दिल के स्वास्थ्य के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर में भी लाभकारी होती है। अगर आपको बीपी की शिकायत है तो आपको ब्लैक टी पीनी चाहिए। यह हाई कोलेस्ट्रोल से लेकर मोटापे तक में लाभकारी है। एक अध्ययन में बताया गया है कि ब्लैक टी एक हफ्ते में ब्लड शुगर के स्तर को 18 फीसदी तक घटा देती है। अगर आपका ब्लड शुगर का स्तर ठीक रहेगा तो आपको कभी भी डायबिटीज की बीमारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्रीन टी
- फोटो : Pixabay
ब्लैक टी पीने से तनाव कम होता है। यह तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन कॉर्टिसोल को नियंत्रित करती है। तनाव कम करने के साथ ही ब्लैक टी आपके मूड को भी ठीक रखती है।
विज्ञापन
5 of 5
सेहत
ब्लैक टी पीने से स्ट्रोक का जोखिम भी कम रहता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि नियमित तौर पर ब्लैक टी पीने से स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। अध्ययन कहते हैं कि जो व्यक्ति दिन में चार कप से ज्यादा ब्लैक टी पीता है उसे स्ट्रोक का खतरा 38 फीसदी कम रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।