सब्सक्राइब करें

Food Safety Rules: FSSAI का बड़ा एक्शन! होटल-ढाबों में जंग लगे चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त रोक

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 18 Jun 2026 04:18 PM IST
सार

Food Safety Rules: अगर आप भी बाहर का खाना खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। यहां हम आपको एक एडवाजरी के बारे में बताएंगे, जिसे हाल ही में FSSAI ने जारी किया है। 

विज्ञापन
food safety rules fssai issued advisory for rusted and broken knife
होटल-ढाबों में जंग लगे चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त रोक - फोटो : AI
Food Safety Rules: अगर आप अक्सर होटल, रेस्टोरेंट या ढाबों में खाना खाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए होटलों, रेस्टोरेंट्स और ढाबों के किचन में जंग लगे, टूटे या खराब स्थिति वाले चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। 


खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे चाकुओं का इस्तेमाल न केवल खाने की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, बल्कि उपभोक्ताओं की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए ये आदेश जारी किए गए हैं।
 
food safety rules fssai issued advisory for rusted and broken knife
होटल-ढाबों में जंग लगे चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त रोक - फोटो : AI
 क्या हैं नए निर्देश?

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में की गई छापामारी में ये खुलासा हुआ कि देशभर की कई होटलों, ढाबों और फूड स्टॉल्स में जंग लगे चाकुओं का इस्तेमााल किया जा रहा है। इन छापेमारी के बाद FSSAI ने खाद्य कारोबार संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने किचन में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की नियमित जांच करें। 

विशेष रूप से चाकू, कटर और अन्य धारदार उपकरण अच्छी स्थिति में होने चाहिए। जंग लगे, टूटे या खराब हो चुके उपकरणों को तुरंत बदलने की सलाह दी गई है। एडवाजरी में साफ शब्दों में ये कहा गया है कि अब किचन में केवल हाई क्वालिटी वाले और जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील के चाकू ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे, ताकि ग्राहक के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का कोई खिलवाड़ न होने पाए।

 
food safety rules fssai issued advisory for rusted and broken knife
होटल-ढाबों में जंग लगे चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त रोक - फोटो : Freepik.com
 जंग लगे चाकू से कटी सब्जी या खाना खाने से क्या हो सकता है?

भोजन दूषित होने का खतरा

जंग लगे चाकू की सतह पर बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव आसानी से जमा हो सकते हैं। ऐसे चाकू से सब्जियां, फल या अन्य खाद्य पदार्थ काटने पर ये हानिकारक तत्व भोजन में मिल सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

यदि जंग लगे चाकू की सफाई ठीक से नहीं की गई है, तो उससे कटे भोजन में बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
food safety rules fssai issued advisory for rusted and broken knife
होटल-ढाबों में जंग लगे चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त रोक - फोटो : Freepik.com
धातु के कण भोजन में मिल सकते हैं

पुराने और जंग लगे चाकुओं से जंग के छोटे-छोटे कण भोजन में मिल सकते हैं। लगातार ऐसे भोजन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता और इससे खाने की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

 स्वच्छता मानकों का उल्लंघन

फूड सेफ्टी विशेषज्ञों के अनुसार, जंग लगे और क्षतिग्रस्त उपकरण खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं होते। इसलिए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है।
 
विज्ञापन
food safety rules fssai issued advisory for rusted and broken knife
होटल-ढाबों में जंग लगे चाकुओं के इस्तेमाल पर सख्त रोक - फोटो : AI

 क्या थोड़ी-सी जंग खाने से बड़ा नुकसान होता है?

कभी-कभार बहुत कम मात्रा में जंग लगे चाकू से कटा भोजन खाने से हर व्यक्ति को गंभीर समस्या हो, ऐसा जरूरी नहीं है। लेकिन बार-बार ऐसे उपकरणों का उपयोग भोजन की स्वच्छता और सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। इसलिए हमेशा साफ, जंग-मुक्त और अच्छी स्थिति वाले चाकुओं का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।

 --------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed