सब्सक्राइब करें

काम की बात: सिर्फ ये फल ही नहीं इनकी पत्तियां भी हैं काफी फायदेमंद, डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक में कारगर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Aug 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
fruit leaf benefits in hindi, guava and papaya leaves benefits for health
पपीता की पत्तियों के भी लाभ - फोटो : pexels

स्वस्थ शरीर के लिए आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना सबसे आवश्यक माना जाता है। इसके लिए रोजाना फलों के सेवन से बेहतर और क्या विकल्प हो सकता है? विशेषकर मौसमी फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। फलों से शरीर के लिए दैनिक रूप से आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स की आसानी से प्राप्ति हो सकती है। इतनी ही नहीं कुछ फलों के सेवन को कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने वाला भी पाया गया है। पर क्या आप जानते हैं कुछ फलों के साथ-साथ उनके पत्ते भी काफी लाभकारी हो सकते हैं? 



'आम के आम गुठलियों के भी दाम' वाली कहावत आपने भी जरूर सुनी होगी, फलों के साथ-साथ इनकी पत्तियों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को इसी का एक उदाहरण माना जा सकता है।

आयुर्वेद में कई ऐसे फलों को जिक्र मिलता है, जिनकी पत्तियों को कई प्रकार के घरेलू उपचार और दवाइयों को बनाने में प्रयोग में लाया जाता रहा है। आइए ऐसे ही फलों और उनकी पत्तियों से होने वाले फायदों को बारे में जानते हैं।

Trending Videos
fruit leaf benefits in hindi, guava and papaya leaves benefits for health
अमरूद की पत्तियों के भी लाभ - फोटो : Pixabay

अमरूद की पत्तियों के फायदे

अमरूद की पत्तियों को आयुर्वेद में कई प्रकार के फायदों के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। भोजन के बाद अमरूद के पत्तों की चाय पीने से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। अमरूद के पत्तों के अर्क को कई अध्ययनों ने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए प्रभावी बताया है। यह पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ मुंह के छालों को ठीक करने में भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fruit leaf benefits in hindi, guava and papaya leaves benefits for health
पपीते की पत्तियों के अर्क का सेवन बहुत फायदेमंद - फोटो : istock

पपीते की पत्तियों का सेवन

पपीते की पत्तियों को आयुर्वेद के साथ मेडिकल साइंस ने भी कई गंभीर बीमारियों के लक्षणों को कम करने के लिए फायदेमंद पाया है। विशेषकर डेंगू बुखार से संबंधित लक्षणों के इलाज में इसका सेवन आपको विशेष लाभ दे सकता है। डेंगू में कम होने वाले प्लेटलेट्स के स्तर में पपीते की पत्तियों के सेवन से फायदा पाया जा सकता है। इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि पपीते की पत्तियों का अर्क ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित बनाए रखने में सहायक भी हो सकता है। 

fruit leaf benefits in hindi, guava and papaya leaves benefits for health
आम की पत्तियां भी फायदेमंद - फोटो : iStock

आम की पत्तियां भी फायदेमंद

आम का फल तो सभी को पसंद होता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसकी पत्तियां भी कई प्रकार से आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। विशेषकर इसे फैट को कम करने  में लाभकारी माना जाता है। आम के पत्तों का अर्क मेटाबॉलिज्म को ठीक करके शरीर पर जमे अतिरिक्त फैट को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम को मैनेज करने में भी इसके अर्क को फायदेमंद पाया गया है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed