सब्सक्राइब करें

Health Tips: डेंगू की भी हो चुकी है शुरुआत, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Aug 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
Tips to Protect yourself from Dengue Fever, Follow These Things to stay Safe
डेंगू के लक्षण और बचाव - फोटो : pexels

अगस्त-सितंबर का यह समय देश में कई प्रकार की मौसमी बीमारियों के खतरे वाला होता है, विशेषकर इस मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम कई गुना तक अधिक हो सकता है। मानसून के इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई घातक बीमारियां तेजी से बढ़ जाती हैं, हर साल इसके कारण हजारों लोगों की जान जाती है।



हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं, इस खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को सावधानी बरतने और बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी है।

डॉक्टर्स बताते हैं, डेंगू के वायरस से संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से इंसानों में यह बुखार होता है। जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है उनमें इसके गंभीर रूप लेने का भी खतरा हो सकता है, ऐसे लोगों में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं। अगर इसपर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो स्थिति जानलेवा तक हो सकती है। इस तरह के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को निरंतर बचाव के उपाय करते रहना चाहिए, आइए जानते हैं कि डेंगू बुखार से बचे रहने के लिए क्या किया जाना चाहिए?

Trending Videos
Tips to Protect yourself from Dengue Fever, Follow These Things to stay Safe
मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों से बचें - फोटो : istock

मच्छरों को पनपने से रोकें

डेंगू या फिर मच्छरों के काटने से होने वाली अन्य किसी भी तरह की बीमारी से बचे रहने के लिए सबसे आवश्यक है कि मच्छरों को पनपने ही न दिया जाए। विशेषज्ञ बताते हैं, डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पाने में पनपते हैं, ऐसे में यदि घर पर या आसपास कहीं भी पानी जमा हो रहा है तो उसपर ध्यान दें। डेंगू के मच्छर ज्यादातर दिन के समय में काटते हैं ऐसे में इनके काटने से बचने के लिए क्रीम या फिर अन्य मच्छरों को भगाने वाले उपाय जरूर किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to Protect yourself from Dengue Fever, Follow These Things to stay Safe
दिन के समय ज्यादा काटते हैं डेंगू के मच्छर - फोटो : istock

पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें

मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनना बेहतर विकल्प माना जाता है। इस तरह के सुरक्षात्मक उपायों को विशेष रूप से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में किया जाना बहुत आवश्यक हो जाता है। यदि रात में मच्छरों के काटने का खतरा रहता है तो सोने के लिए मच्छरदानी को प्रयोग में लाना चाहिए। मच्छरों के काटने से बचाव के लिए यह बहुत आवश्यक है। 

Tips to Protect yourself from Dengue Fever, Follow These Things to stay Safe
डेंगू से बचाव के करें उपाय - फोटो : iStock

मच्छर भगाने वाली दवाओं का उपयोग

डेंगू के खतरे को कम करने के लिए आप मच्छर भगाने वाली दवाओं, स्प्रे या रैकेट को भी प्रयोग में ला सकते हैं। यदि आपके घर के पास अस्वच्छता है तो इन बातों का ध्यान रखना और भी आवश्यक हो जाता है। बच्चों को स्कूल भेजते समय मॉस्किटो पैच, बैंड या त्वचा पर क्रीम लगाकर भेजें जिससे उन्हें मच्छरों के काटने से बचाया जा सके। 

विज्ञापन
Tips to Protect yourself from Dengue Fever, Follow These Things to stay Safe
डेंगू बुखार के कारण होने वाली समस्या - फोटो : iStock

लक्षणों का समय पर पहचान जरूरी

डेंगू के खतरे को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव के लिए उपाय करते रहना जरूरी हो जाता है। यदि आपको डेंगू हो जाता है तो समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर डॉक्टर से मिलें, ऐसा करके आप रोग की गंभीरता से बचाव कर सकते हैं। यदि आपको लगातार 2-3 दिनों से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द आंखों के पीछे दर्द, मतली और उल्टी, सरदर्द, कमजोरी या फिर शौच के साथ खून आने जैसी समस्या हो रही हो तो इस बारे में तुरंत किसी विशेषज्ञ से मिलें। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed