Monsoon Se Pehle Ghoomne ki Jagah: गर्मी की छुट्टियां खत्म होने को होती हैं और मानसून की दस्तक बस कुछ ही दिनों दूर होती है। ऐसे में जून का आखिरी हफ्ता घूमने-फिरने के लिए सबसे शानदार समय माना जाता है। इस दौरान देश के कई पर्यटन स्थलों पर मौसम न तो बहुत गर्म होता है और न ही भारी बारिश का असर देखने को मिलता है। यही वजह है कि कई ट्रैवल एक्सपर्ट्स इस समय को बजट ट्रैवल के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं।
Budget Places To Visit in June: जून खत्म होने से पहले घूम आएं ये 5 जगहें, खर्च होगा कम और मजा मिलेगा डबल
June Travel Destinations Before Monsoon: जून के आखिरी सप्ताह में कम बजट में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, माउंट आबू, ऊटी और मेघालय जैसी जगहें बेहतरीन विकल्प हैं। इस समय मौसम सुहावना रहता है, भीड़ अपेक्षाकृत कम होती है और मानसून शुरू होने से पहले प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौली
- हिमाचल प्रदेश का कसौली उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़भाड़ से दूर कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं।
- जून के आखिरी सप्ताह में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है।
- देवदार के जंगल, पहाड़ी रास्ते और शांत वातावरण यात्रियों को आकर्षित करते हैं।
- कम बजट में होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं, जिससे यह वीकेंड ट्रिप के लिए शानदार विकल्प बन जाता है।
नैनीताल
- उत्तराखंड का नैनीताल हर मौसम में खूबसूरत लगता है, लेकिन जून के आखिरी दिनों में इसकी रौनक कुछ अलग ही होती है।
- यहां की झीलें, ठंडी हवाएं और पहाड़ों से घिरा वातावरण पर्यटकों को सुकून का अनुभव कराता है।
- बोटिंग, केबल कार और स्थानीय बाजार घूमने का मजा आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है।
माउंट आबू
- राजस्थान की गर्मी से राहत पाने के लिए माउंट आबू एक शानदार विकल्प है।
- अरावली की पहाड़ियों में बसा यह हिल स्टेशन जून में भी ठंडक का एहसास कराता है।
- यहां की प्राकृतिक सुंदरता, झीलें और सूर्यास्त के दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
- कम बजट में आरामदायक यात्रा के लिए यह बेहतरीन जगह मानी जाती है।
ऊटी
- तमिलनाडु का ऊटी अपनी हरियाली और ठंडे मौसम के लिए प्रसिद्ध है।
- जून के अंत में यहां का मौसम घूमने के लिए आदर्श होता है।
- चाय के बागान, खूबसूरत झीलें और प्राकृतिक दृश्य फोटोग्राफी प्रेमियों को खूब पसंद आते हैं।
- अगर आप दक्षिण भारत में बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ऊटी जरूर शामिल करें।