सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: केवल डायबिटीज और पाचन ही नहीं, सर्दी-खांसी में भी बहुत लाभकारी है अमरूद; इस तरीके से करिए सेवन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 17 Apr 2026 08:04 PM IST
सार

Khasi me kya khana chahiye: अमरूद को भूनकर खाने से सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है। इससे कफ और कंजेशन में भी आराम मिलता है। अमरूद को भूनकर खाने से इसमें मौजूद गुण पुरानी खांसी की समस्याओं के लिए रामबाण शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
guava fruit nutrition and health benefits know bhuna amrood khane ke fayde
खांसी की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

कई अध्ययनों में ये साफ हो चुका है कि डाइट में फलों को शामिल करना आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। हालांकि डायबिटीज जैसी स्थितियों में कौन सा फल खाना चाहिए, ये लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है। डायबिटीज कंट्रोल रखना हो या फाइबर की पूर्ति करना अमरूद का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।



अमरूद में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है, तो वहीं इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन सी संतरे से भी ज्यादा होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। 

वेट लॉस करना हो या पोषक तत्वों की पूर्ति, अमरूद के कई सारे फायदे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सर्दी-खांसी में भी ये फल खाना आपको कई सारे फायदे दे सकता है?

Trending Videos
guava fruit nutrition and health benefits know bhuna amrood khane ke fayde
अमरूद खाने के फायदे - फोटो : Adobe stock

सर्दी-जुकाम से बचा सकता है अमरूद

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र जोशी बताते हैं, खांसी में आराम के लिए भुना अमरूद खाना आपको विशेष लाभ दे सकता है। अमरूद को भूनकर खाने से सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है। इससे कफ और कंजेशन में भी आराम मिलता है।

अमरूद को भूनकर खाने से इसमें मौजूद गुण पुरानी खांसी की समस्याओं के लिए रामबाण शामिल हो सकते हैं।आप इस पर थोड़ा सा काला नमक छिड़क कर खाएं।
 

  • एलर्जी में अमरूद भूनकर खाना फायदेमंद हो सकता है। 
  • एलर्जी की दिक्कत उन लोगों में ज्यादा होती है, जिनमें हिस्टामाइन बढ़ जाते हैं।
  • ये जहां शरीर में एलर्जन के साथ रिएक्टिविटी को कम करता है, वहीं एलर्जी से लड़ने में भी मददगार साबित होता हैं। जब मौसम बदल रहा होता है तो इसका सेवन करके सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
guava fruit nutrition and health benefits know bhuna amrood khane ke fayde
सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद है अमरूद - फोटो : Freepik.com

कफ को पिघलाने में मदद करता है अमरूद

अमरूद में मौजूद गुण कफ को पिघलाने और कंजेशन को कम करने में मदद करते हैं।  इसके अलावा जिन लोगों को एओसिनोफिल्स बढ़ जाते हैं, उनके लिए भी अमरूद फायदेमंद होता है। 

  • ब्लोटिंग की समस्या होने पर अमरूद की भूनकर खाने से लाभ मिलता है। 
  • भुने अमरूद से निकलने वाला अर्क पेट में एसिडिक पीएच को कम कर देता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या कम हो जाती है। 
  • इससे बच्चों में पेट फूलने के साथ होने वाला दर्द भी कम होता है।


डॉ जोशी कहते हैं, भुने अमरूद के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं एवं गंभीर पेट रोगी इसके सेवन से पहले आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

guava fruit nutrition and health benefits know bhuna amrood khane ke fayde
अमरूद खाने के फायदे जानिए - फोटो : Freepik.com

अमरूद खाने के इन फायदों को भी जान लीजिए
 

  • अमरूद पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें हाई फाइबर होता है जो पाचन के लिए बहुत लाभकारी है। एक मध्यम आकार का अमरूद लगभग 5-6 ग्राम फाइबर देता है, जो आंतों की गतिविधि को बेहतर बनाता है। भुना हुआ अमरूद खासतौर पर गैस, अपच और पेट दर्द में राहत देने में मदद करता है। 
  • अमरूद डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता।
  • अमरूद दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed