सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, शरीर रहेगा गर्म और ये बीमारियां होंगी दूर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 09 Dec 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
gud khane ke fayde, jaggery health benefits for health
सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे - फोटो : iStock

शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना सबसे महत्वपूर्ण माना जात है। विशेषकर सर्दियों के मौसम में, जब तापमान में तेजी से गिरावट आ रही होती है, ऐसे में हमें उन चीजों के सेवन को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए जो शरीर को अंदरूनी गर्मी और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हों। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों के इस मौसम में सभी लोगों को रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ खाना, हमारे स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।



गुड़ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर होता है, जिसकी नियमित रूप से एक नियत मात्रा में शरीर को आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुड़ में विटामिन बी, कुछ मात्रा में प्रोटीन और फाइटोकेमिकल्स तथा एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि गुड़ खाने से, खासकर सर्दियों के मौसम में, कई संभावित लाभ होते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गुड़ खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

gud khane ke fayde, jaggery health benefits for health
शरीर का डिटॉक्सिनेशन कैसे करें - फोटो : Pixabay

शरीर को करता है डिटॉक्स
फूड केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित साल 2009 के एक अध्ययन के अनुसार, गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और खनिज इसे साइटोप्रोटेक्टिव गुण देते हैं, जिसका अर्थ है कि यह न केवल फेफड़ों से बलगम को साफ कर सकता है बल्कि श्वसन और पाचन तंत्र को अंदर से भी साफ करने में भी सहायक है। रोजाना गुड़ खाने से पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। 

gud khane ke fayde, jaggery health benefits for health
पेट के लिए फायदेमंद है गुड़ का सेवन - फोटो : Pixabay

पेट के लिए फायदेमंद है गुड़
आमतौर पर खाने के बाद मिठाई के रूप में गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह आंतों को स्वस्थ रखने के साथ पाचन एंजाइमों को बढ़ाने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को अक्सर कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं उनके लिए गुड़ खाना फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gud khane ke fayde, jaggery health benefits for health
गुड़ से बढ़ाएं इम्युनिटी - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोई भी भोजन जो पोषक तत्वों से भरा हो और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, वह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी बेहतर हो सकता है। यही कारण है कि गुड़ को प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। सर्दियों के दौरान गुड़ का अधिक सेवन किया जाता है। यह शरीर को ठंडक, फ्लू और अन्य बीमारियों को दूर रखने में मदद करने के साथ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी सहायक है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed