सब्सक्राइब करें

Omicron Symptoms: बच्चों से लेकर बड़ों तक में दिखाई दे सकते हैं ओमिक्रॉन के ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Dec 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
coronavirus new variant omicron symptoms and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना का प्रभाव मानो कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोगों ने किसी तरह से इसके डेल्टा वैरिएंट से अपना बचाव कर लिया था, मगर एक बार फिर से कोरोना ने आम जनमानस की जिंदगी में तेजी से दस्तक दे दी है। इस बार कोरोना ने एक नए और डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा घातक रूप में वापसी की है, जिसे वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन वैरिएंट का नाम दिया है। ओमिक्रॉन की शुरुआत सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। मगर अब इसके कई सारे केस भारत में भी दिखाई दे रहे हैं। भारत में के कई राज्यों जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में ओमिक्रॉन के ज्यादा केस देखे जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबसे ज्यादा लक्षण बच्चों और युवाओं में दिखाई पड़ रहे हैं। ओमिक्रॉन के हल्के से लेकर गंभीर लक्षणों का अनुमान कई अस्पताल में किया गया है, जिसकी वजह से बच्चों को कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। आज हम आपको बच्चों और बड़े लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

coronavirus new variant omicron symptoms and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों में नजर आ सकते हैं ये लक्षण 

  • साउथ अफ्रीका में अब तक आए ओमिक्रॉन के केसों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। कई सारे बच्चों के अंदर ओमिक्रॉन के सामान्य से लेकर गंभीर हर प्रकार के लक्षण देखे गए है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 'अस्पतालों में जो बच्चे आ रहे हैं, उनमें कोरोना के हल्के लक्षण से लेकर गंभीर लक्षणों को भी देखा जा रहा है, जिसकी वजह से वो ज्यादा बीमार हो रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन, सपोर्टिव थेरिपी के साथ-साथ अस्पताल में भी एडमिट किया जा रहा है।
coronavirus new variant omicron symptoms and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

साथ ही बच्चों के अंदर ओमिक्रॉन के कई सारे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। जैसे तेज बुखार, देर तक खांसी आना, थकान, सिर दर्द, गले में खराश और भूख न लगने जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं। इससे ग्रस्ति 5 साल की उम्र के बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus new variant omicron symptoms and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बड़ों और युवाओं में दिख सकते हैं ये लक्षण 

  • बच्चों के साथ-साथ ओमिक्रॉन के इस वैरिएंट कई सारे युवाओं और बड़ों में भी इसके काफी लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्हें भी तेज बुखार, थकान और गले में खराश जैसी समस्याएं आती रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों और कुछ युवाओं को वैक्सीन न लग पाने की वजह से ओमिक्रॉन के ये लक्षण उनमें दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
coronavirus new variant omicron symptoms and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  • कोरोना वायरस के और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कई लक्षण हैं, जिन्हें हमें भूलकर भी हल्के में नहीं लेना है। इसमें गले में खराश होना, खांसी-जुकाम होना, मांसपेशियों में दर्द होना और बहुत ज्यादा थकान होने जैसे लक्षण शामिल हैं। इसलिए इन लक्षणों के नजर आते ही अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed