सब्सक्राइब करें

Corona Vaccination Certificate: बड़ा आसान है कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना, जानें क्या है प्रक्रिया

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 08 Dec 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
How to download corona vaccination certificate in our device know the process
वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें - फोटो : पीटीआई
कोरोना महामारी के कारण पूरे विश्व सहित भारत में भी कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। एक साल तक तो इस महामारी का कोई इलाज ही नहीं था। इस महामारी से बचाव ही इसका इलाज था। लोगों से दूरी, मास्क पहनना, हमेशा हाथ धोते रहना और घरों में रहना ही इस बीमारी से बचने का उपाय है। अब जब देश के वैज्ञानिकों की मेहनत से देश में कोरोना का टीका बनाने में सफलता हासिल की। वैक्सीन बनते ही पूरे देश में लोगों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बहुत तेज किया गया। तेज टीकाकरण के कारण ही आज पूरे देश में सौ करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अभी देश में टीकाकरण की दो डोज लोगों को लगाई जाती हैं और इसके बदले में हर टीकाकरण के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाता है जिससे पता चलता है कि उस व्यक्ति को टीका लग चुका है। ये सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आपने भी कोरोना का सर्टिफिकेट अभी तक डाउनलोड नहीं किया है तो इसका बहुत आसान तरीका है।


 
How to download corona vaccination certificate in our device know the process
वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें - फोटो : amar ujala
वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें 
  • सबसे पहले आपको आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना होगा। 
  • डाउनलोड करने के बाद ऐप को ओपन करें।
  • ऐप ओपन करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा। 
How to download corona vaccination certificate in our device know the process
वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें - फोटो : pixabay
  • इसके बाद ऐप में आपको कोविन टैब को क्लिक करना होगा। 
  • यहां पर आपसे 13 अंको की बेनिफिशरी आईडी मांगी जाएगी। 
  • आईडी को बॉक्स में डालकर सब्मिट का बटन क्लिक कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to download corona vaccination certificate in our device know the process
वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें - फोटो : istock
  • अब आपको वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाई देगा।
  • अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • ऐसे ही आप कोविन ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
How to download corona vaccination certificate in our device know the process
जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : pexels
क्यों जरूरी है वैक्सीन सर्टिफिकेट 
  • यह प्रमाण पत्र इस बात का सबूत है की आपने कोरोना वैक्सीन ले ली है। 
  • यह बताता है की आपके संक्रमित होने के बहुत कम चांस है। 
  • अगर आप किसी देश विदेश की यात्रा करते हैं तो ये आपसे यात्रा के दौरान मांगा जा सकता है। 
  • यह आपको भविष्य में स्वास्थ्य बीमा लेने में मदद करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed