फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: पपीते को इसलिए माना जाता है सुपरफूड, जानिए सेहत को होने वाले इसके अद्भुत लाभ

Sun, 19 Feb 2023 11:40 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Feb 2023 11:40 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips: Health Gets Many Benefits by Eating Papaya Benefits of Eating Papaya
पपीता खाने के फायदे - फोटो : pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


पपीता स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। अध्ययनों के मुताबिक, पपीते में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। पपीते में विटामिन्स और यौगिकों की मौजूदगी होती है। आहार विशेषज्ञ के मुताबिक, कुछ रोगों से ग्रसित होने पर पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए। पपीते में एंटी में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है जो कई प्रकार की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। कोरोना काल में पपीते को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लाभकारी फल माना गया। पपीता विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। पेट, पाचन तंत्र, त्वचा की रंगत में निखार और अस्थमा जैसी क्रोनिक बीमारियों में पपीते का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अगली स्लाइड्स में पपीते के सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानिए। 

Today Health Tips: Health Gets Many Benefits by Eating Papaya Benefits of Eating Papaya
पपीता खाने के फायदे - फोटो : iStock

पपीता खाने के फायदें 

डायबिटीज में खाएं पपीता

डायबिटीज के रोगी को खानपान को लेकर सतर्क रहना पड़ता है। पपीते का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प है। अध्ययनों के मुताबिक, टाइप-1 मधुमेह रोगियों को उच्च फाइबर वाले आहार का सेवन करना चाहिए। इससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है। पपीते में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। 

Today Health Tips: Health Gets Many Benefits by Eating Papaya Benefits of Eating Papaya
पपीता खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

कैंसर का खतरा होता है कम

विशेषज्ञों के मुताबिक, पपीते में लाइकोपीन यौगिक पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। जिन मरीजों का कैंसर का इलाज चल रहा है, उनके लिए पपीते का सेवन फायदेमंद है। इसके अलावा पपीते में एंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन भी पाया जाता है। बीटा-कैरोटीन से भरपूर आहार का सेवन युवाओं में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips: Health Gets Many Benefits by Eating Papaya Benefits of Eating Papaya
पपीता खाने के फायदे - फोटो : iStock

हड्डियां होती हैं मजबूती

पपीते के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है। पपीता शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करता है। विटामिन सी की कमी से हड्डी टूटने का खतरा अधिक होता है। पपीते में विटामिन-के और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। 

विज्ञापन
Today Health Tips: Health Gets Many Benefits by Eating Papaya Benefits of Eating Papaya
पपीता खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

उम्र संबंधी शिकायत से राहत 

शरीर में कब्ज की शिकायत होने पर रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए। इससे पेट साफ रहता है। पेट दर्द, कब्ज में पपीता लाभकारी होता है। साथ ही त्वचा को भी सेहतमंद रखता है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पपीता खाना चाहिए। पपीता शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। 
--------------
नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed