Liver Damage Symptoms: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो पाचन, रक्त शोधन, और डिटॉक्सिफिकेशन जैसे 500 से अधिक कार्य करता है। जब लिवर धीरे-धीरे डैमेज होने लगता है, तो शुरुआती लक्षण अक्सर इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें थकान, तनाव या पाचन संबंधी मामूली समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।
Health Tips: लिवर डैमेज के इन लक्षणों को अक्सर लोग करते हैं नजरअंदाज, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
Liver Health Warning Signs: लिवर खराब होना एक बेहद गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि लिवर फेलियर के शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य होते हैं, जो कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमर से मापी गई चर्बी देती है संकेत
पेट के आसपास की अतिरिक्त चर्बी, जिसे विसरल फैट कहते हैं, अक्सर फैटी लिवर रोग का एक मूक संकेत होती है। अगर आपकी कमर का माप लगातार बढ़ रहा है, तो यह दर्शाता है कि चर्बी केवल त्वचा के नीचे नहीं, बल्कि आपके लिवर और अन्य अंगों के आसपास भी जमा हो रही है। इस मोटापे को अक्सर लोग सामान्य वजन बढ़ने की समस्या मानकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि यह सीधे लिवर के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है।
एक स्टडी के अनुसार, अगर पुरुषों की कमर 90 सेमी और महिलाओं की 85 सेमी से ज्यादा है, तो इसे 'सेंट्रल ओबेसिटी' कहा जाता है। यह स्थिति फैटी लिवर की बीमारी के लिए एक सीधा संकेत होती है। इस स्टडी में ये भी बताया गया कि बड़ी कमर वाले बुजुर्गों में फैटी लिवर होने का खतरा सामान्य लोगों से लगभग 1.7 गुना ज्यादा होता है।
हमेशा थकान बना रहना
लिवर डैमेज का सबसे आम और अनदेखा लक्षण है लगातार बनी रहने वाली थकान और कमज़ोरी। जब लिवर विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में विफल रहता है, तो ये विषैले पदार्थ खून में जमा होने लगते हैं। इस टॉक्सिसिटी के कारण शरीर के हर अंग, खासकर मांसपेशियों में कमजोरी आती है और गंभीर थकान महसूस होती है, जो आराम करने के बाद भी दूर नहीं होती।
ये भी पढ़ें- Depression: क्या होते हैं अवसाद के शुरुआती लक्षण, ऐसे कर सकते हैं पहचान
त्वचा में खुजली होना
त्वचा में लगातार खुजली होना लिवर की खराबी का एक कम ज्ञात लेकिन महत्त्वपूर्ण संकेत है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो पित्त का उचित प्रवाह बाधित हो जाता है। पित्त में पाए जाने वाले कुछ लवण रक्तप्रवाह में जमा हो जाते हैं और त्वचा के नीचे जमा होकर असहनीय खुजली पैदा करते हैं। इस लक्षण को अक्सर लोग एलर्जी या सूखी त्वचा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: 1 जनवरी से चीन गर्भनिरोधक उत्पादों पर लगाएगा 13% टैक्स, जानें क्या बोले विशेषज्ञ?
घर पर भी कुछ लक्षणों की जांच से लिवर डैमेज का पता चल सकता है। जैसे कि यदि आपकी त्वचा या आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ रहा है (पीलिया), या यदि आपके पेशाब का रंग बहुत गहरा और मल का रंग हल्का हो गया है, तो यह बिलीरुबिन के जमाव को दर्शाता है। इसके अलावा, हाथों की हथेलियों पर लाल धब्बे आना भी लिवर की समस्या का एक संकेत हो सकता है। अगर ऐसे कोई भी लक्षण दिखते हैं तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।