Disadvantages Of Drinking Tea After Meals: हमारे देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जो चाय को खूब पसंद करते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जो अगर दिनभर में 2-3 चाय न पीएं तो उनका दिन ही नहीं पूरा होता है। चाय पीने के समय और तरीकों को लेकर बहुत से लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। एक सवाल ये भी होता है कि क्या भोजन के तुरंत बाद चाय पीना चाहिए या नहीं।
Health Tips: भोजन के कितनी देर बाद तक नहीं पीना चाहिए चाय, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Acidity And Gas From Tea: हमारे देश में बहुत से लोग चाय पीने के शौकीन हैं और दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं भोजन के तुरंत बाद चाय पीना पसंद करते हैं, ऐसे लोगों को ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि ऐसा करने से क्या होता है?
एसिडिटी और पाचन पर असर
खाने के तुरंत बाद चाय पीने से पेट में एसीड बहुत बढ़ जाती है। चाय खुद एसीडिक होता है, और यह पाचन के लिए बनने वाले जरूरी गैस्ट्रिक एसिड के साथ मिलकर समस्या पैदा करती है। इसके कारण आपको सीने में तेज जलन, अपच और गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। यह आदत आपके पूरे पाचन तंत्र को प्रभावित करती है।
ये भी पढ़ें- World Stroke Day 2025: स्ट्रोक आने से पहले दिखते हैं ये चार संकेत, तीसरा वाला तो गलती से भी नजरअंदाज न करें
पाचन क्रिया में रुकावट
चाय में मौजूद कैफीन और टेनिन आपके पाचन तंत्र को धीमा कर देते हैं। भोजन करने के बाद, पाचन क्रिया पहले से ही धीमी गति से शुरू होती है। अगर आप तुरंत चाय पी लेते हैं, तो यह उस प्रक्रिया को और भी बाधित कर देती है। यही वजह है कि आपका भोजन पूरी तरह से पच नहीं पाता है और पेट में ही पड़ा रहता है, जिससे आपको पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं (कब्ज) होने लगती हैं।
ये भी पढ़ें- Air Pollution: बच्चों के सेहत पर क्या असर डालती है 300 AQI वाली जहरीली हवा? जरूर बरतें ये सावधानियां
चाय का बेहतर विकल्प
अगर आपको भोजन के बाद कुछ पीने की बहुत इच्छा होती है, तो चाय के बजाय स्वस्थ विकल्प चुनें। आप गुनगुना पानी या सादा नींबू पानी पी सकते हैं। गुनगुना पानी आपके पाचन को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में मदद करता है। वहीं नींबू पानी आपको विटामिन-सी देता है। ये दोनों ही विकल्प चाय की तरह पोषण के अवशोषण को रोकते नहीं हैं, बल्कि पाचन क्रिया में सहायता करते हैं।
अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए, इस नियम को अपनाना जरूरी है, भोजन से सभी पोषक तत्वों का पूरा लाभ लेने के लिए, नाश्ते या दोपहर के खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक चाय पीने से बचें। यह एक घंटे का अंतर आपके शरीर को आयरन और प्रोटीन सोखने का पूरा समय देता है। यह एक छोटी-सी आदत में बदलाव आपके स्वास्थ्य में बहुत बड़ा सुधार ला सकता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।