वजन बढ़ने को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है, ये कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों को बढ़ाने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें कम या सामान्य वजन वालों की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज सहित कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी अधिक हो सकता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। कहीं आप भी तो अधिक वजन या मोटापे का शिकार नहीं हैं?
Winter Health: सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है वजन, इसे कंट्रोल रखने के लिए क्या करें? डॉक्टर ने बताया सबकुछ
सर्दियों में सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने के लिए और अधिक ध्यान देते रहना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खान-पान के अलावा कई और भी स्थितियां हैं जो आपके वजन को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं कि इसे कंट्रोल में कैसे रखा जा सकता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है वजन?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खान-पान के अलावा कई और भी स्थितियां हैं जो आपके वजन को बढ़ा सकती हैं। ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए आपको अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे भूख भी बढ़ने लगती है। चूंकि सर्दियों में वसायुक्त, मीठी और हाई कैलोरी वाली चीजें अधिक खाई जाती हैं जो आपको वेट को बढ़ाने लगती हैं।
इसके अलावा ठंड के कारण लोग बाहर निकलने और व्यायाम करने से भी कतराते हैं। शारीरिक गतिविध कम होने के कारण ठीक तरीके से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है जिसके कारण भी आप इस मौसम में वेट गेन करने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- फैटी लिवर से बचने के लिए वजन घटाना सबसे जरूरी
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
लखनऊ स्थित एक अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट डॉ आमिर रिजवी कहते हैं, मोटापा और इससे जुड़ी बीमारियां मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक हैं। जैसे-जैसे आपका वजन बढ़ता जाता है आपमें हृदय रोग, डायबिटीज, और उच्च रक्तचाप जैसी क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अधिक वजन के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने लगती है, मांसपेशियों और जोड़ों पर दबाव बढ़ जाता है जिससे गठिया और हड्डियों से संबंधित दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
इन सभी जोखिमों को देखते हुए सभी लोगों को सर्दियों में वजन को कंट्रोल रखने को लेकर अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए।
इन पांच बातों का रखें ध्यान
डॉ आमिर कहते हैं, सर्दियों में वजन बढ़ने से रोकने के लिए सभी लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए ये जरूरी है।
- स्वस्थ और पौष्टिक आहार का ही करें सेवन। फलों-सब्जियों, लीन मीट, नट्स और सीड्स जैसे खाद्य पदार्थों के साथ संतुलित आहार लें।
- प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों, ज्यादा चीनी वाली, तली-भुनी और नमक वाली चीजों का सेवन कम करें।
- सर्दियों में भी खूब पानी पीते रहना जरूरी है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीने का लक्ष्य रखें।
- नियमित व्यायाम जरूर करें। सर्दियों में व्यायाम की कमी के कारण वेट गेन होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।
- पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो इसके कारण भी वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।
थोड़ी सी सावधानी दूर करेगी बड़ी टेंशन
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में वजन बढ़ना एक सामान्य समस्या है, लेकिन थोड़ी सावधानी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। अध्ययन बताते हैं कि सर्दियों में संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से न केवल वजन को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि स्वास्थ्य में भी सुधार किया जा सकता है। अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके आप स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकते हैं।
चूंकि बच्चों में भी अधिक वजन की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है इसलिए माता-पिता सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे का वजन कंट्रोल में रहे। बच्चों में मोटापे की समस्या पर ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।