फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: सुबह नाश्ते की ये चीजें दिनभर आपको रखेंगी एक्टिव, पेट भी भरेगा और मिलेगा पोषण

Sun, 25 Oct 2026 07:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Oct 2026 07:33 PM IST
सार

दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए सुबह का नाश्ता संतुलित और पौष्टिक होना चाहिए। ओट्स, दलिया, अंडे, दही, फल, पनीर और साबुत अनाज अच्छे विकल्प हैं। नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को शामिल करें। इसके अलावा दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और रात में अच्छी नींद लें।

विज्ञापन
Healthy Breakfast Ideas for Lasting Energy Best Morning Foods
सुबह का नाश्ता - फोटो : AI

हम सभी सामान्यतौर पर दिन में दो-तीन बार भोजन करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अच्छी सेहत के लिए सभी लोगों को सबुह का नाश्ता भरपूर, लंच को हल्का और डिनर को सबसे हल्का रखने की सलाह देते हैं।



सुबह की शुरुआत पौष्टिक खानपान के साथ करना दिनभर अच्छा महसूस करने में मदद कर सकता है। कई लोग जल्दबाजी में नाश्ता छोड़ देते हैं या सिर्फ चाय-बिस्कुट खाकर घर से निकल जाते हैं। इससे जल्दी भूख लग सकती है। हालांकि, सिर्फ नाश्ता करने से पूरे दिन ऊर्जा बने रहने की गारंटी नहीं होती। इसके लिए पौष्टिक भोजन के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी, अच्छी नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी हैं।

आइए जानते हैं कि दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए?

Trending Videos
Healthy Breakfast Ideas for Lasting Energy Best Morning Foods
हेल्दी डाइट सभी के लिए जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI

स्वास्थ विशेषज्ञ बताते हैं, सुबह के भोजन में प्रोटीन, फाइबर और शरीर को ऊर्जा देने वाले कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें शामिल करें। अंडे, ओट्स, दलिया, दही और फल भी नाश्ते के अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि नाश्ते में क्या खाना चाहिए, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहे और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।

ओट्स और दलिया 

ओट्स और दलिया खाने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पर्याप्त मात्रा में मिलता है, जो शरीर को ऊर्जा देने और पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकता है। इन्हें दूध या दही, मेवे और थोड़े फलों के साथ खाया जा सकता है। स्वाद बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा चीनी डालने से बचें।

Healthy Breakfast Ideas for Lasting Energy Best Morning Foods
डाइट में प्रोटीन को करें शामिल - फोटो : Adobe Stock Images

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें
 

  • अंडे, दही, पनीर, दूध, अंकुरित दालें और बेसन का चीला प्रोटीन के अच्छे विकल्प हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के रखरखाव और शरीर के कई जरूरी कामों के लिए आवश्यक है। नाश्ते में प्रोटीन शामिल करने से भोजन ज्यादा संतुलित होता है।


फल और साबुत अनाज
 

  • सेब, केला, अमरूद और मौसमी फल विटामिन, खनिज और फाइबर देते हैं। इनके साथ साबुत अनाज की रोटी, ब्राउन ब्रेड या सब्जियों वाला पोहा लिया जा सकता है। केवल जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना बेहतर है, क्योंकि उसमें फाइबर भी मिलता है।


पानी पिएं और नाश्ता न छोड़ें
 

  • रातभर सोने के बाद सुबह पानी पीना शरीर की तरल जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। सुबह चाय या कॉफी के साथ बहुत ज्यादा मीठे बिस्कुट और पैकेट वाले स्नैक्स खाने से बचें। अपनी भूख, दिनचर्या और स्वास्थ्य के अनुसार नाश्ते की मात्रा तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Breakfast Ideas for Lasting Energy Best Morning Foods
वॉक करने की बनाएं आदत - फोटो : adobe stock images

नाश्ते के अलावा इन बातों का भी रखें ध्यान

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक नाश्ता तो जरूरी है ही साथ ही आपको दिनचर्या पर भी ध्यान देते रहना चाहिए। समय पर भोजन करें, पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं। यदि आपको रोजाना बहुत थकान रहती है तो इसके लिए खून की कमी, थायरॉइड, नींद की कमी और अन्य स्वास्थ्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। लगातार थकान रहने पर डॉक्टर से सलाह लें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: ये रूपायन में प्रकाशित कंटेट है। अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed