सब्सक्राइब करें

Healthy Eating: कहीं आप भी गलत समय पर तो नहीं खा रहे हैं खाना? जान लें क्या है खाना खाने का सही वक्त

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Feb 2025 10:07 AM IST
सार

सही समय पर सही प्रकार का भोजन करने से न केवल सेहत में सुधार होता है, बल्कि यह पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान भी बनाए रखता है। आइए जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार भोजन का सही समय क्या होना चाहिए।

विज्ञापन
Healthy Eating Are you also eating at the wrong time Know what is the right time to eat food
कहीं आप भी गलत समय पर तो नहीं खा रहे हैं खाना? - फोटो : Freepik

सही समय पर भोजन करना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं, इसके साथ अच्छी डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, भोजन का सही समय केवल हमारी भूख पर निर्भर नहीं करता, बल्कि हमारे शरीर की जैविक घड़ी (बॉडी क्लॉक) पर भी असर डालता है। सही समय पर सही प्रकार का भोजन करने से न केवल सेहत में सुधार होता है, बल्कि यह पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान भी बनाए रखता है। आइए जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार भोजन का सही समय क्या होना चाहिए।

Trending Videos
Healthy Eating Are you also eating at the wrong time Know what is the right time to eat food
कहीं आप भी गलत समय पर तो नहीं खा रहे हैं खाना? - फोटो : Freepik.com

1. नाश्ता (सुबह 7-9 बजे) – हल्का और पौष्टिक भोजन लें
सुबह के समय पाचन अग्नि (डाइजेस्टिव फायर) धीमी होती है, इसलिए नाश्ता हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। इसमें ताजे फल, सूखे मेवे, दलिया या घी से बना हल्का भोजन शामिल करना फायदेमंद रहेगा। बहुत भारी, तला-भुना या ठंडा भोजन खाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Eating Are you also eating at the wrong time Know what is the right time to eat food
कहीं आप भी गलत समय पर तो नहीं खा रहे हैं खाना? - फोटो : freepik

2. दोपहर का भोजन (12-2 बजे) – सबसे भारी भोजन करें
आयुर्वेद के अनुसार, इस समय पाचन अग्नि सबसे तेज होती है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित कर सकता है। इसलिए, दोपहर के भोजन में दाल, चावल, रोटी, सब्जियाँ और देसी घी जैसी संतुलित चीजें शामिल करें। प्रोसेस्ड फूड और अत्यधिक तला-भुना खाने परहेज करें।

Healthy Eating Are you also eating at the wrong time Know what is the right time to eat food
कहीं आप भी गलत समय पर तो नहीं खा रहे हैं खाना? - फोटो : istock

3. शाम का नाश्ता (4-6 बजे) – हल्का हो
शाम के समय हल्का नाश्ता करने से रात के खाने से पहले अत्यधिक भूख नहीं लगती और पाचन बेहतर रहता है। इस समय फल, भुने हुए मखाने, सूखे मेवे या हर्बल चाय लेना अच्छा रहता है। पैकेज्ड स्नैक्स, बहुत मीठी या तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए।

विज्ञापन
Healthy Eating Are you also eating at the wrong time Know what is the right time to eat food
कहीं आप भी गलत समय पर तो नहीं खा रहे हैं खाना? - फोटो : istock

4. रात का भोजन (7-8 बजे) – हल्का और जल्दी करें
आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय पाचन शक्ति धीमी हो जाती है, इसलिए देर रात भारी भोजन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। रात के खाने में दाल, हल्की सब्जियां, खिचड़ी या सूप लेना बेहतर होता है। अधिक मसालेदार, भारी और ठंडा भोजन नहीं खाना चाहिए।

5. सोने से पहले (9-10 बजे) – हल्का कुछ पी सकते हैं
अगर सोने से पहले हल्की भूख महसूस हो, तो गर्म हल्दी दूध, हर्बल टी या गुनगुना पानी लेना अच्छा विकल्प हो सकता है।
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed