{"_id":"614457a68ebc3e3ee81ca945","slug":"home-remedies-to-protect-yourself-from-malaria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में रहें सावधान: मलेरिया कर सकता है अटैक, इन घरेलू उपाय से खुद को दें सुरक्षा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बदलते मौसम में रहें सावधान: मलेरिया कर सकता है अटैक, इन घरेलू उपाय से खुद को दें सुरक्षा
इन दिनों ज्यादातर जगहों का मौसम बदला हुआ है और इन जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में जहां लोगो को एक तरफ गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। लेकिन इसके अलावा एक और दिक्कत बारिश के मौसम के साथ आती है वो है बीमरियों का जन्म होना। दरअसल, बदलते मौसम के साथ ही कई तरह की बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती है। जैसे- मलेरिया। बारिश के मौसम में मलेरिया की बीमारी से काफी लोग पीड़ित होते हैं। इसलिए हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स मे मलेरिया बीमारी से बचने के घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे...
2 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : iStock
दालचीनी और शहद
आपको एक गिलास पानी में दालचीनी, थोड़ा शहद और काली मिर्च पाउडर मिलाना है। इसके बाद इस पानी को उबाल लें और ठडा होने पर इसका सेवन करें। बदलते मौसम मे मलेरिया से बचाने के लिए ये घरेलू नुस्खा काफी लाभकारी माना जाता है।
3 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : Pixabay
अदरक
अदरक हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में काफी मददगार होता है। इसमें सक्रिय घटक जिंजरोल होता है, जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसी वजह से ये मलेरिया जैसी मौसम बदलने के दौरान होने वाली अन्य बीमारियों में भी काफी लाभदायक होता है। आप अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते है, साथ ही आप अदरक को गैस पर हल्का गर्म करके भी इसे चबा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : Pixabay
तुलसी के पत्ते और काली मिर्च
आपको कुछ तुलसी के पत्ते लेने हैं, पीसी हुई काली मिर्च और शहद लेना है। इन तीनों को मिलाकर आपको सुबह-शाम इसका सेवन करना है। ऐसा करने से बुखार कम होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे
- फोटो : Pixabay
गिलोय
गिलोय का सेवन करके मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों में काफी मदद मिलती है। आपको करना ये है कि गिलोय के काढ़े का रोजाना 3-4 बार सेवन करना है। बाजार में गिलोय का काढ़ा आसानी से मिल जाता है या आप इसकी जगह पर गिलोय की गोली का सेवन भी कर सकते है।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।