फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: रोजाना बस एक कप 'चाय' कैंसर के जोखिम को 50% तक कर सकती है कम, बस इस बात का रखें ध्यान

Mon, 18 Jul 2022 04:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Jul 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
how green tea reduce cancer risk, know antioxidant effect on cancer cells
ग्रीन टी से कम होता है कैंसर का खतरा - फोटो : Pixabay

चाय भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली पेय है। यह हमेशा से बड़े बहस का विषय रहा है कि चाय का सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है या फायदेमंद? अलग-अलग अध्ययनों में इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आप स्वास्थ्य लाभ चाहते हैं तो सामान्य चाय की जगह ग्रीन-टी के सेवन की आदत बनाइए।



ग्रीन-टी के रोजाना एक कप की आदत आपको कई प्रकार के गंभीर रोगों, यहां तक कि कैंसर के भी जोखिम से बचा सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीन-टी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो शरीर पर अद्भुत प्रभाव डाल सकते हैं।

ग्रीन-टी के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए पिछले कुछ वर्षों में भारत में इसकी मांग काफी तेजी से बढ़ी है। शोधकर्ता बताते हैं कि यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जिसके सेवन की आदत  मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाए रखने, हृदय रोग, डायबिटीज और यहां तक के कई प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम कर सकती है। आइए जानते हैं कि ग्रीन-टी के क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?

how green tea reduce cancer risk, know antioxidant effect on cancer cells
ग्रीन-टी से सेहत को होने वाले लाभ - फोटो : istock

बायोएक्टिव यौगिकों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

ग्रीन-टी की पत्तियों में कई प्रकार के स्वस्थ बायोएक्टिव यौगिक मौजूद होते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स की भी मात्रा पाई जाती है, जो एक प्रकार के प्राकृतिक यौगिक हैं और शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने के साथ कैंसर के विकास को रोकने में सहायक माने जाते हैं। ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट (ईजीसीजी) नामक कैटेचिन होता है। कैटेचिन प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो कोशिकाओं की क्षति को रोकने में मदद करते हैं जिससे स्वाभाविक तौर से कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

how green tea reduce cancer risk, know antioxidant effect on cancer cells
कैंसर से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

कैंसर की रोकथाम में सहायक

ग्रीन-टी में पाए जाने वाले असरदार यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट्स कई प्रकार के कैंसर के जोखिमों को कम करने में मददगार माने जाते हैं। अध्ययनों की एक समीक्षा में पाया गया कि जो महिलाएं नियमित रूप से ग्रीन-टी पीती हैं, उनमें स्तन कैंसर विकसित होने का जोखिम 20-30% कम होता है। महिलाओं में यह सबसे आम प्रकार का कैंसर है। ग्रीन-टी पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जो स्वास्थ्य पर विभिन्न प्रकार के लाभकारी प्रभाव डाल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how green tea reduce cancer risk, know antioxidant effect on cancer cells
प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को समझिए - फोटो : istock

प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर में लाभ

ग्रीन-टी को लेकर किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों ने इसका नियमित सेवन किया उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने का जोखिम, अन्य लोगों की तुलना में कम था। इसी तरह से 29 अध्ययनों के विश्लेषण से पता चलता है कि ग्रीन-टी कोलोरेक्टल कैंसर होने के खतरे को भी 42% तक कम कर सकती है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह सबसे आसानी से उपलब्ध एंटाऑक्सीडेंट पेय है जिसका सेवन आपको गंभीर रोगों के जोखिम से बचा सकता है।

विज्ञापन
how green tea reduce cancer risk, know antioxidant effect on cancer cells
डायबिटीज की रोकथाम कैसे करें? - फोटो : istock

डायबिटीज में भी देखे गए लाभ

ग्रीन-टी के प्रभावों के जानने के लिए किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि यह टाइप-2 डायबिटीज वाले रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीन-टी इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने के साथ रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है।जापानी लोगों में किए गए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि ग्रीन-टी का नियमित सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम 42% तक कम होता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बस इस बात का ध्यान रखा जाए कि ग्रीन-टी का संयमित सेवन ही लाभकारी है, इसके अधिक सेवन से नुकसान हो सकता है। 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed