{"_id":"6a1d1188902d8b9ff40df6f0","slug":"how-many-times-should-you-go-to-toilet-a-day-ek-din-me-kitni-baar-potty-jana-chahiye-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gut Health Tips: एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य? जानिए कब डॉक्टर से मिलना है जरूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Gut Health Tips: एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य? जानिए कब डॉक्टर से मिलना है जरूरी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:02 AM IST
सार
Gut Health Tips: अक्सर ये सवाल लोगों के दिमाग में आता है। ऐसे में यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि स्वस्थ्य शरीर वाला व्यक्ति एक दिन में कितनी बार टॉयलेट जाता है।
विज्ञापन
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Gut Health Tips: कुछ लोग दिन में एक बार शौच जाते हैं, जबकि कुछ दो या तीन बार भी जाते हैं। ऐसे में कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि क्या सामान्य है और क्या किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : Freepik.com
दिन में एक बार पॉटी
अधिकांश स्वस्थ लोगों के लिए दिन में एक बार शौचजाना सामान्य माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम कर रहा है। ऐसा होने का मतलब है कि भोजन आपके शरीर में उचित समय में पच रहा है और शरीर से अवांछित पदार्थ आसानी से बाहर निकल रहे हैं।

Trending Videos
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य?
- फोटो : Freepik.com
दिन में 2-3 बार पॉटी
कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है या वे फाइबर युक्त भोजन अधिक खाते हैं। ऐसे में दिन में 2-3 बार शौच जाना भी पूरी तरह से सामान्य है। यह दिखाता है कि आपका पाचन तंत्र सक्रिय है और भोजन जल्दी पच रहा है।

सप्ताह में 3 बार पॉटी
कुछ लोगों का पाचन धीमा होता है। ऐसे लोगों के लिए सप्ताह में 3 बार शौच जाना भी सामान्य माना जाता है। यह दिखाता है कि शरीर धीरे-धीरे भोजन को पचा रहा है। सप्ताह में 3 बार से कम शौच होने पर अगर पेट भारी या असहज महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।

- फोटो : अमर उजाला
किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
- लगातार कब्ज रहना
- बार-बार दस्त होना
- मल में खून आना
- पेट में तेज दर्द
- पॉटी के बाद भी पेट साफ न लगना
- अचानक वजन कम होना
- मल त्याग की आदतों में अचानक बदलाव