{"_id":"6a1ff249d268ec1dd6061775","slug":"how-to-improve-gut-health-naturally-pet-kharab-hai-to-kya-khayen-kya-nahin-2026-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Improve Gut Health: बार-बार खराब रहता है पेट? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
How To Improve Gut Health: बार-बार खराब रहता है पेट? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:06 AM IST
सार
How To Improve Gut Health: अगर आपका पेट भी खराब है तो आपको अपने खाने का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको पेट खराब होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
विज्ञापन
पेट खराब है तो क्या खाएं और क्या नहीं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Improve Gut Health: आजकल खराब खानपान, अनियमित दिनचर्या और बढ़ते तनाव की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गैस, अपच, कब्ज, पेट दर्द और बार-बार पेट खराब होना जैसी दिक्कतें न सिर्फ पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं, बल्कि पूरे शरीर की सेहत पर भी असर डाल सकती हैं।
पेट खराब है तो क्या खाएं और क्या नहीं?
- फोटो : Freepik.com
पेट खराब होने पर क्या खाएं?
दही का सेवन करें
दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
केला खाएं
केला आसानी से पच जाता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा देता है। इसमें मौजूद पोटैशियम डायरिया या पेट खराब होने की स्थिति में शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

Trending Videos
पेट खराब है तो क्या खाएं और क्या नहीं?
- फोटो : Freepik.com
खिचड़ी और दलिया
खिचड़ी और दलिया हल्के और सुपाच्य भोजन माने जाते हैं। पेट खराब होने पर इन्हें खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।
नारियल पानी पिएं
नारियल पानी शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाने में भी सहायक है।
उबली हुई सब्जियां
गाजर, लौकी और कद्दू जैसी उबली हुई सब्जियां पेट के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं।

पेट खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
तला-भुना भोजन
अधिक तेल और मसाले वाला खाना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है और समस्या को बढ़ा सकता है।
जंक फूड
पिज्जा, बर्गर और पैकेज्ड स्नैक्स में अधिक मात्रा में फैट और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो पेट की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
तला-भुना भोजन
अधिक तेल और मसाले वाला खाना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है और समस्या को बढ़ा सकता है।
जंक फूड
पिज्जा, बर्गर और पैकेज्ड स्नैक्स में अधिक मात्रा में फैट और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो पेट की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
पेट खराब है तो क्या खाएं और क्या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
ज्यादा मसालेदार खाना
तेज मिर्च और मसालों वाला भोजन पेट में जलन और अपच की समस्या को बढ़ा सकता है।
कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स गैस और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकती हैं।
अत्यधिक चाय और कॉफी
कैफीन पेट में एसिडिटी बढ़ा सकती है, जिससे परेशानी और बढ़ सकती है।