सब्सक्राइब करें

Long Distance Marriage: नौकरी की वजह से दूर हैं पति-पत्नी? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 03 Jun 2026 01:38 PM IST
सार

Married Couples Long Distance: लॉन्ग डिस्टेंस में पति-पत्नी को कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
बातचीत कम करना, भरोसे की कमी रखना, हर बात पर शक करना, एक-दूसरे को समय न देना, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा न करना। इन गलतियों से रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है और भावनात्मक जुड़ाव कमजोर हो सकता है।

विज्ञापन
Relationship Tips For Married Couples Long Distance Mistakes To Avoid In hindi
पति-पत्नी लाॅन्ग डिस्टेंस हों तो क्या करें - फोटो : AI

Marriage Advice For Couple: आज के समय में नौकरी, पढ़ाई, बिजनेस या अन्य पारिवारिक कारणों से कई पति-पत्नी को अलग-अलग शहरों या देशों में रहना पड़ता है। इसे लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कहा जाता है। हालांकि तकनीक ने दूरियों को कम करने का काम किया है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे रिश्तों में कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं।



जब पति-पत्नी लंबे समय तक एक-दूसरे से दूर रहते हैं तो गलतफहमियां, कम्युनिकेशन गैप, असुरक्षा की भावना और भावनात्मक दूरी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कई बार छोटी-छोटी गलतियां रिश्ते में तनाव बढ़ा देती हैं और प्यार में दरार आने लगती है।

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज को सफल बनाने के लिए भरोसा, संवाद और समझदारी बेहद जरूरी है। अगर दोनों पार्टनर कुछ बातों का ध्यान रखें तो हजारों किलोमीटर की दूरी भी रिश्ते की मजबूती को कम नहीं कर सकती।

अगर आप भी नौकरी या किसी अन्य वजह से अपने जीवनसाथी से दूर रह रहे हैं, तो कुछ ऐसी गलतियों से बचना बेहद जरूरी है जो आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस में पति-पत्नी को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Relationship Tips For Married Couples Long Distance Mistakes To Avoid In hindi
कम बातचीत - फोटो : Adobe

कम बातचीत

हर रिश्ते में संवाद जरूरी होता है। खासकर अगर कपल एक दूसरे से दूर हैं तो मीलों की दूरी उनके बीच कभी नहीं आए, इसलिए नियमित संवाद बेहद जरूरी है।
 

  • आप अपने पति या पत्नी से दूर कहीं भी रहें, लेकिन दिनभर की छोटी-बड़ी बातें शेयर करें।
  • समय-समय पर वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए जुड़े रहें।
  • कई दिनों तक बिना बातचीत के न रहें।
  • संवाद की कमी गलतफहमियां बढ़ा सकती है।
Trending Videos
Relationship Tips For Married Couples Long Distance Mistakes To Avoid In hindi
भरोसे बनाना न भूलें - फोटो : Freepik

भरोसे बनाना न भूलें


रिश्ते की सबसे मजबूत नींव विश्वास है। जब कपल एक दूसरे से दूर रहते हैं तो कई बार उनके मन में शक आ सकता है। ये गलती न करें, खासकर अगर आप लाॅन्ग डिस्टेंस में हैं, वरना रिश्ते को संभालना मुश्किल हो जाता है।
हर समय पार्टनर पर शक न करें।
 

  • उनकी निजी जिंदगी और स्पेस का सम्मान करें।
  • बिना वजह निगरानी करने की आदत से बचें।
  • विश्वास रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips For Married Couples Long Distance Mistakes To Avoid In hindi
व्यस्तता का बहाना न बनाएं  - फोटो : Adobe

व्यस्तता का बहाना न बनाएं 

अगर आप अपने पार्टनर को समय न दे पाने, या उनसे बात न कर पाने पर व्यस्तता का बहाना बनाते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
 

  • व्यस्त दिनचर्या के बावजूद समय निकालें।
  • एक तय समय पर बातचीत करने की आदत बनाएं।
  • छोटे-छोटे सरप्राइज रिश्ते में गर्मजोशी बनाए रखते हैं।
  • समय की कमी भावनात्मक दूरी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
Relationship Tips For Married Couples Long Distance Mistakes To Avoid In hindi
बहस न करें - फोटो : Freepik

बहस न करें

 

जब आप दूर होते हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर बहस से मुद्दे बड़े बन जात हैं। बहस करने से बचें।

 

  • छोटी बातों को बड़ा मुद्दा न बनाएं
  • हर असहमति को झगड़े में न बदलें।

  • गुस्से में फैसले लेने से बचें।

  • धैर्य और समझदारी से बात करें।

  • स्वस्थ संवाद रिश्ते को मजबूत बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed