Marriage Advice For Couple: आज के समय में नौकरी, पढ़ाई, बिजनेस या अन्य पारिवारिक कारणों से कई पति-पत्नी को अलग-अलग शहरों या देशों में रहना पड़ता है। इसे लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कहा जाता है। हालांकि तकनीक ने दूरियों को कम करने का काम किया है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे रिश्तों में कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं।
Long Distance Marriage: नौकरी की वजह से दूर हैं पति-पत्नी? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Married Couples Long Distance: लॉन्ग डिस्टेंस में पति-पत्नी को कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
बातचीत कम करना, भरोसे की कमी रखना, हर बात पर शक करना, एक-दूसरे को समय न देना, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा न करना। इन गलतियों से रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है और भावनात्मक जुड़ाव कमजोर हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम बातचीत
हर रिश्ते में संवाद जरूरी होता है। खासकर अगर कपल एक दूसरे से दूर हैं तो मीलों की दूरी उनके बीच कभी नहीं आए, इसलिए नियमित संवाद बेहद जरूरी है।
- आप अपने पति या पत्नी से दूर कहीं भी रहें, लेकिन दिनभर की छोटी-बड़ी बातें शेयर करें।
- समय-समय पर वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए जुड़े रहें।
- कई दिनों तक बिना बातचीत के न रहें।
- संवाद की कमी गलतफहमियां बढ़ा सकती है।
भरोसे बनाना न भूलें
रिश्ते की सबसे मजबूत नींव विश्वास है। जब कपल एक दूसरे से दूर रहते हैं तो कई बार उनके मन में शक आ सकता है। ये गलती न करें, खासकर अगर आप लाॅन्ग डिस्टेंस में हैं, वरना रिश्ते को संभालना मुश्किल हो जाता है।
हर समय पार्टनर पर शक न करें।
- उनकी निजी जिंदगी और स्पेस का सम्मान करें।
- बिना वजह निगरानी करने की आदत से बचें।
- विश्वास रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखता है।
व्यस्तता का बहाना न बनाएं
अगर आप अपने पार्टनर को समय न दे पाने, या उनसे बात न कर पाने पर व्यस्तता का बहाना बनाते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- व्यस्त दिनचर्या के बावजूद समय निकालें।
- एक तय समय पर बातचीत करने की आदत बनाएं।
- छोटे-छोटे सरप्राइज रिश्ते में गर्मजोशी बनाए रखते हैं।
- समय की कमी भावनात्मक दूरी बढ़ा सकती है।
बहस न करें
जब आप दूर होते हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर बहस से मुद्दे बड़े बन जात हैं। बहस करने से बचें।
- छोटी बातों को बड़ा मुद्दा न बनाएं
-
हर असहमति को झगड़े में न बदलें।
-
गुस्से में फैसले लेने से बचें।
-
धैर्य और समझदारी से बात करें।
-
स्वस्थ संवाद रिश्ते को मजबूत बनाता है।