Environment Friendly Food Habits: विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को मनाया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी आज पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं। ऐसे में लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण को कैसे बचाया जा सकता है। इन्हीं बदलावों में एक है खाने की आदतों में सुधार। पिछले कुछ वर्षों में पेड़ आधारित खाद्य, और मीट फ्रीट डेज जैसे ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हुए हैं।
World Environment Day: क्या हफ्ते में 3 दिन शाकाहारी खाना पर्यावरण बचा सकता है? जानिए धरती बचाने का आसान तरीका
Vegetarian Diet For Environment Benefits: विशेषज्ञों के अनुसार हफ्ते में 3 दिन शाकाहारी भोजन अपनाने से कार्बन उत्सर्जन, पानी की खपत और पर्यावरण पर पड़ने वाला दबाव कम किया जा सकता है। दालें, सब्जियां, अनाज, फल और पौधों से मिलने वाले प्रोटीन स्रोत न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकाहारी भोजन और पर्यावरण का संबंध
- शाकाहारी भोजन उत्पादन में आमतौर पर कम पानी, कम जमीन और कम ऊर्जा की जरूरत होती है।
- दालें, अनाज और सब्जियां उगाने में पशुपालन की तुलना में कम संसाधनों का उपयोग होता है।
- यही कारण है कि कई पर्यावरण विशेषज्ञ प्लांट बेस्ड डाइट को अधिक टिकाऊ विकल्प मानते हैं।
- यदि सप्ताह में तीन दिन भी शाकाहारी भोजन चुना जाए तो संसाधनों पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को फायदा
- शाकाहारी भोजन में फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है।
- पर्यावरण की दृष्टि से भी यह विकल्प अधिक संतुलित माना जाता है क्योंकि इससे खाद्य उत्पादन की कुल पर्यावरणीय लागत कम हो सकती है।
हफ्ते में 3 दिन के लिए बेस्ट शाकाहारी खाने की लिस्ट
नाश्ता
-
मूंग दाल चीला
-
वेजिटेबल उपमा
-
ओट्स पोहा
-
स्प्राउट्स सलाद
-
बेसन टोस्ट
दोपहर का भोजन
-
दाल-चावल
-
राजमा-रोटी
-
छोले और ब्राउन राइस
-
मिक्स वेज करी
-
बाजरा या ज्वार रोटी
शाम का स्नैक
-
भुना चना
-
फ्रूट चाट
-
मखाना
-
मूंगफली सलाद
रात का भोजन
-
खिचड़ी
-
पालक दाल
-
वेज सूप
-
टोफू भुर्जी
-
मिक्स वेजिटेबल स्टू
आसान और हेल्दी शाकाहारी रेसिपी
प्रोटीन रिच मूंग दाल चीला
सामग्री
-
1 कप भीगी हुई मूंग दाल
-
अदरक
-
हरी मिर्च
-
नमक
-
बारीक कटी सब्जियां
विधि
- मूंग दाल को पीसकर बैटर तैयार करें।
- इसमें सब्जियां और मसाले मिलाएं।
- तवे पर हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।
- यह नाश्ते के लिए पौष्टिक और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है।
क्विक वेजिटेबल खिचड़ी
- चावल, मूंग दाल और मौसमी सब्जियों को प्रेशर कुकर में हल्के मसालों के साथ पकाएं।
- यह आसानी से बनने वाला संतुलित भोजन है।