सब्सक्राइब करें

High Protein Roti Recipe: चना और दही मिलाकर बनाएं ऐसी रोटियां, सुधरेगा पाचन और तेजी से घटेगा वजन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 11:01 AM IST
सार

Healthy Weight Loss Roti Recipe:  चना और दही से बनी रोटियां हाई प्रोटीन, हाई फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती हैं। ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, लंबे समय तक पेट भरा रखने और वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं। हेल्दी डाइट के लिए यह एक आसान और पौष्टिक विकल्प है।

विज्ञापन
High Protein Roti Recipe In Hindi Healthy Weight Loss Chana Dahi Roti Ke Fayde
वजन घटाने के लिए ऐसे बनाएं रोटी - फोटो : AI

Chana -Dahi Roti Recipe: आजकल लोग हेल्दी खाने की तरफ बढ़ना चाहते हैं लेकिन स्वाद से परहेज नहीं करना चाहते। ऐसे में कुछ ऐसे विकल्प आप अपना सकते हैं, जिसमें स्वादिष्ट खाना आपको सेहत भी दे। भारतीय घऱों में रोटी भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे लोग दोपहर में लंच या रात के डिनर में लेते हैं। ऐसे में आप रोटी को ही हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं।



ये रेसिपाी उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो वजन घटाना चाहते हैं और पाचन बेहतर रखना चाहते हैं। इस हेल्दी रोटी को बनाने के लिए आपको रागी और ज्वार नहीं चाहिए, बल्कि अपनी साधारण गेंहू के आटे की रोटी को ही हेल्दी बना सकते हैं। 

आपकी रसोई में रखी दो-तीन चीजें कमाल कर सकती हैं। आपको चाहिए रोस्टेड चना, दही और पनीर। ये सूपरफूड्स पोषण से भरपूर होते हैं और जब इन्हें मिलाकर रोटियां बनाई जाती हैं, तो यह एक हेल्दी, हाई प्रोटीन और गट फ्रेंडली भोजन बन जाता है। 

चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है, जबकि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पनीर हेल्दी फैट और विटामिन का अच्छा श्त्रोत है। इन तीनों का संयोजन न केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि बार-बार भूख लगने की समस्या को भी कम करता है।

यही कारण है कि फिटनेस एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स वजन घटाने वाली डाइट में चना. पनीर और दही से बनी रोटियों को शामिल करने की सलाह देते हैं।सबसे अच्छी बात यह है कि यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से घर पर तैयार की जा सकती है और साधारण रोटी से ज्यादा नरम बनती हैं। अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो जानिए चना, पनीर और दही की रोटियां कैसे बनती हैं और ये शरीर को कौन-कौन से फायदे पहुंचाती हैं।

High Protein Roti Recipe In Hindi Healthy Weight Loss Chana Dahi Roti Ke Fayde
bhuna chana - फोटो : Adobe

हाई प्रोटीन रोटी की रेसिपी

सामग्री

  • भुना चना आधा कप
  • पनीर 100 ग्राम
  • दही 3-4 बड़े चम्मच
  • गेहूं का आटा 1.5 से 2 कप (आवश्यकतानुसार)
  • नमक स्वादानुसार
  • अजवाइन या जीरा आधा छोटा चम्मच (वैकल्पिक, स्वाद के लिए)
  • पानी पेस्ट और आटा गूंथने के लिए जरूरत के अनुसार
Trending Videos
High Protein Roti Recipe In Hindi Healthy Weight Loss Chana Dahi Roti Ke Fayde
Vastu Niyam For Roti - फोटो : adobe stock

रोटी बनाने की बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले मिक्सी के जार में रोस्टेड चना, दही और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें।
स्टेप 2- इसमें स्वादानुसार नमक और अजवाइन मिलाएं।
स्टेप 3- आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पीसकर हल्का पतला पेस्ट बना लें।
स्टेप 4- तैयार पेस्ट को एक बड़े बर्तन या परात में निकालकर थोड़ा गेहूं का आटा मिलाएं।
स्टेप 5- इसे तब तक गूंथें जब तक कि यह रोटी के लिए एकदम मुलायम और लचीला आटा न बन जाए।
स्टेप 6- गूंथे हुए आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
स्टेप 7- आटे में से मध्यम आकार की लोई तोड़ें और गोल आकार में बेल लें।
स्टेप 8- गर्म तवे पर बेली हुई रोटी को सेंक लें।

इसे सब्जी या दाल के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
High Protein Roti Recipe In Hindi Healthy Weight Loss Chana Dahi Roti Ke Fayde
हाई प्रोटीन रोटी के फायदे - फोटो : Adobe stock

हाई प्रोटीन रोटी के फायदे

रोस्टेड चना, दही और पनीर को आटे में मिलाकर बनाई गई रोटी एक बेहतरीन हाई-प्रोटीन और लो-ग्लाइसेमिक विकल्प है। यह वजन घटाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और मांसपेशियों के निर्माण में अत्यधिक फायदेमंद है। इस पौष्टिक रोटी के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जैसे -

  • पनीर और भुने चने (सत्तू) प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं और मांसपेशियों के लिए बेस्ट है। जिम जाने वाले या शाकाहारी लोगों के लिए यह दैनिक प्रोटीन का शानदार विकल्प है।
  • लंबे समय तक भरा पेट रहता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण, यह रोटी पचने में समय लेती है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है।
  • चने और दही का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसे आटे में मिलाने से रोटी का जीआई (GI) कम हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक आदर्श विकल्प है।
  • भुना चना फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसमें मिलाया गया दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, जो आंतों के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन बेहतर करता है।
  • पनीर और दही कैल्शियम के पावरहाउस हैं। इनका नियमित सेवन हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
  • चने में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम और जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। वहीं, पनीर से मिलने वाले स्वस्थ वसाऔर विटामिन शरीर को ऊर्जावान रखते हैं।
विज्ञापन
High Protein Roti Recipe In Hindi Healthy Weight Loss Chana Dahi Roti Ke Fayde
गोल रोटी बनाने के टिप्स - फोटो : Adobe Stock

यह रोटी कब खाना चाहिए?
 

  • हाई प्रोटीन रोटी सुबहके नाश्ते में खाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा और पोषण देती है।
  • वर्कआउट के बाद प्रोटीन की तुरंत भरपाई के लिए यह एक शानदार विकल्प है।
  • रात में अगर आप इस रोटी का सेवन कर रहे हैं तो सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाएं ताकि पाचन बेहतर हो सके।



किन लोगों को यह रोटी खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए?
 

  • जिन लोगों को दही या डेयरी उत्पादों से एलर्जी है।
  • जिनका पाचन तंत्र बहुत संवेदनशील है।
  • गैस या IBS जैसी समस्या वाले लोग पहले कम मात्रा में सेवन करें।
  • किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed