सब्सक्राइब करें

Low Oil Cooking: कम तेल में भी बनेगा स्वादिष्ट खाना! जानिए हेल्दी कुकिंग के आसान तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 30 May 2026 11:34 AM IST
सार

healthy cooking tips: यदि इस युद्ध जैसी स्थितियों में लोग तेल की खपत कम करें, तो इससे देश की आर्थिक बचत के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा। क्योंकि अधिक तेल में बना भोजन मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं को बढ़ाता है।

विज्ञापन
Oil Prices Are Rising: 5 Easy Ways to Cook Delicious and Healthy Meals With Less Oil
कम तेल में खाना बनाने के कई फायदे - फोटो : AI

वसुंधरा वाथम



Kam Tel Me Khana Kaise Banaye: दुनिया के कई देशों में जारी युद्ध और हिंसक संघर्षों का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। पहले गैस सिलेंडर महंगा हुआ और अब खाद्य तेल की बढ़ती कीमतें बजट बिगाड़ रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि कम तेल में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बनाने के आसान और असरदार तरीके अपनाए जाएं, ताकि खर्च भी कम हो और सेहत भी बनी रहे।

हाल ही में पीएम मोदी ने देशवासियों से खाने में तेल का कम उपयोग करने की अपील की। उनका कहना था कि यह कदम देश और देह दोनों की भलाई के लिए जरूरी है। असल में भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाद्य तेल विदेशों से आयात करता है, जिस पर हर साल भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है।

ऐसे में यदि इस युद्ध जैसी स्थितियों में लोग तेल की खपत कम करें, तो इससे देश की आर्थिक बचत के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा। क्योंकि अधिक तेल में बना भोजन मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं को बढ़ाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी रसोई में कुछ आसान बदलाव अपनाएं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कम तेल में स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के कुछ खास तरीकों के बारे में।

Oil Prices Are Rising: 5 Easy Ways to Cook Delicious and Healthy Meals With Less Oil
नॉन-स्टिक बर्तनों का उपयोग करें - फोटो : Adobe stock

नॉन-स्टिक बर्तनों का उपयोग करें

  • कम तेल में खाना बनाने का सबसे आसान तरीका है-नॉन-स्टिक पैन और कड़ाही का इस्तेमाल करना।
  • सामान्य बर्तनों में खाने चिपकने से बचाने के लिए ज्यादा तेल डालना पड़ता है, जबकि नॉन-स्टिक बर्तनों में बहुत कम तेल में भी खाना आसानी से बिना चिपके पक जाता है।
  • आजकल बाजार में भी ऐसे कई आधुनिक किचन उपकरण उपलब्ध हैं, जिनसे तेल की खपत आधी तक कम की जा सकती है।
  • इनमें नॉन-स्टिक पैन सबसे बेस्ट हैं।
Trending Videos
Oil Prices Are Rising: 5 Easy Ways to Cook Delicious and Healthy Meals With Less Oil
तेल - फोटो : freepik.com

तेल नापकर इस्तेमाल करें
 

  • भोजन बनाते वक्त आपकी आदत अक्सर ही बिना मापे बोतल से सीधे तेल डालने की होती है, जिससे जरूरत से ज्यादा तेल उपयोग हो जाता है।
  • इसके बजाय आपको हमेशा भोजन तैयार करते वक्त चम्मच या माप वाले कप से तेल डालना चाहिए, वह भी बनने वाले भोजन के अनुरूप।
  • अगर परिवार तय कर ले कि एक दिन या एक सप्ताह में कितना तेल उपयोग करना है, तो खपत पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है।
  • यह आदत तेल की खपत को कम करने के साथ ही धीरे-धीरे शरीर को कम तेल वाले भोजन की ओर ढाल भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oil Prices Are Rising: 5 Easy Ways to Cook Delicious and Healthy Meals With Less Oil
मसालों और प्राकृतिक स्वाद का इस्तेमाल बढ़ाएं - फोटो : Adobe Stock
मसालों और प्राकृतिक स्वाद का इस्तेमाल बढ़ाएं
  • कई लोग खाने में ज्यादा तेल का इस्तेमाल इसलिए भी करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ज्यादा तेल से खाना स्वादिष्ट बनता है।
  • खाद्य विशेषज्ञों के अनुसार यह एक मिथक है, क्योंकि खाने में असली स्वाद मसालों, सब्जियों के सही मेल और पकाने के ढंग से आता है न कि तेल की अधिक मात्रा से।
  • आप अदरक, लहसुन, धनिया, पुदीना, नींबू और विभिन्न मसालों का सही उपयोग कर खाने को स्वादिष्ट बना सकती हैं।
  • इससे तेल की जरूरत कम पड़ती है और भोजन पौष्टिक बनता है।

 
विज्ञापन
Oil Prices Are Rising: 5 Easy Ways to Cook Delicious and Healthy Meals With Less Oil
फ्राई की जगह स्टीम और ग्रिल्ड फूड अपनाएं - फोटो : AI

फ्राई की जगह स्टीम और ग्रिल्ड फूड अपनाएं
 

  • भारतीय रसोई में हमेशा से तली-भुनी चीजों का चलन काफी ज्यादा है।
  • समोसा, पकौड़ी, पूरी और चिप्स जैसी स्वादिष्ट चीजें सभी को भाती हैं, लेकिन इनमें तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कि सेहत के लिए हानिकारक है।
  • ऐसे में आप इसके बजाय स्टीम, उबालकर या ग्रिल करके भोजन तैयार करें।
  • इडली, ढोकला, ग्रिल्ड पनीर, रोस्टेड सब्जियां और उबली दालें स्वाद के साथ सेहत को भी लाभ पहुंचाती हैं।
  • इससे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता और पाचन भी बेहतर रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed