Garmiyon Me Baccho Ke Tiffin Me kya Rakhen: गर्मी और हीट वेव के दौरान बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और उमस बच्चों को जल्दी थका सकती है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सही खानपान बहुत जरूरी होता है, क्योंकि गर्मियों में शरीर तेजी से पानी और एनर्जी खोता है। अगर बच्चों के टिफिन में भारी, ज्यादा मसालेदार या ऑयली खाना दिया जाए, तो उन्हें सुस्ती, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Summer Tiffin Ideas For Kids: गर्मी में बच्चों के स्कूल टिफिन में क्या रखें? जानिए हेल्दी खाने की लिस्ट
हीट वेव में बच्चों के टिफिन में दही-चावल, फ्रूट्स, वेज सैंडविच, खीरा, तरबूज, छाछ और हल्के घर के बने स्नैक्स रखना फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के टिफिन में क्या दे सकते हैं?
दही-चावल
-
पेट को ठंडक देता है
-
आसानी से पच जाता है
वेज सैंडविच
-
हल्का और हेल्दी विकल्प
-
बच्चों को पसंद भी आता है
तरबूज और खीरा
-
शरीर को हाइड्रेट रखते हैं
-
गर्मी में राहत देते हैं
पोहा या इडली
-
हल्का और पौष्टिक भोजन
-
लंबे समय तक एनर्जी देता है
छाछ या नारियल पानी
-
डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद
-
शरीर को कूल रखते हैं
क्या फल बच्चों के टिफिन में शामिल करने चाहिए?
गर्मियों में फल के सेवन के बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। बच्चों के टिफिन में फल रख सकते हैं, इनमें अच्छे विकल्प हैं,
-
सेब
-
तरबूज
-
पपीता
-
अंगूर
-
केला
फ्रूट्स शरीर को विटामिन और नेचुरल एनर्जी देते हैं।
गर्मियों में बच्चों को कौन-से स्नैक देने चाहिए?
हेल्दी स्नैक्स में,
- वेज सैंडविच
-
पोहा
-
इडली
-
स्प्राउट्स
-
सूखे मेवे सीमित मात्रा में
घर के बने हल्के स्नैक्स बच्चों के लिए बेहतर माने जाते हैं।
बच्चों के टिफिन में किन चीजों से बचना चाहिए?
बच्चों के टिफिन में कुछ चीजें भूलकर भी गर्मियों के मौसम में न रखें। जैसे,
-
ज्यादा तला-भुना खाना
-
बहुत मसालेदार फूड
-
ज्यादा चॉकलेट
-
पैकेज्ड जंक फूड
-
ज्यादा मीठे ड्रिंक्स
ये चीजें गर्मी में बच्चों को जल्दी थका सकती हैं।