{"_id":"6a181a97b510278b1d00e0eb","slug":"home-remedy-for-prickly-heat-rashes-on-the-body-ghamoriya-kaise-theek-karen-gharelu-upay-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Remedy For Prickly Heat: घमौरियों से राहत कैसे पाएं? ये नुस्खे आजमाकर मिलेगी तुरंत राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Home Remedy For Prickly Heat: घमौरियों से राहत कैसे पाएं? ये नुस्खे आजमाकर मिलेगी तुरंत राहत
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 28 May 2026 05:20 PM IST
सार
Home Remedy For Prickly Heat: गर्मी के मौसम में अगर आपकी पीठ पर भी घमौरियां हो गई हैं तो बाजार में मिलने वाले पाउडर की जगह कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
घमौरियां से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Home Remedy For Prickly Heat: गर्मी का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिनमें घमौरियां सबसे आम हैं। तेज धूप, पसीना और उमस के कारण पीठ, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर लाल दाने और खुजली होने लगती है।
घमौरियां से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल लगाएं
- एलोवेरा में मौजूद कूलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घमौरियों की जलन, खुजली और लालपन को कम करने में मदद करते हैं।
- ताजा एलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
- नियमित इस्तेमाल से त्वचा को आराम मिल सकता है।
Trending Videos
घमौरियां से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : Adobe stock
चंदन का पेस्ट इस्तेमाल करें
- चंदन लंबे समय से त्वचा को ठंडक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
- इसमें प्राकृतिक कूलिंग गुण पाए जाते हैं, जो घमौरियों की जलन और खुजली को शांत करने में मदद करते हैं।
- चंदन का पेस्ट त्वचा पर लगाने से लाल दाने कम हो सकते हैं और स्किन को ठंडक महसूस होती है।
- आप गुलाब जल के साथ चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घमौरियां से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : freepik.com
नीम के पानी से नहाएं
- नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
- गर्मियों में पसीने और गंदगी की वजह से घमौरियां बढ़ सकती हैं, ऐसे में नीम का पानी त्वचा को साफ और ठंडा रखने में मदद करता है।
- इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें और उस पानी को ठंडा करके नहाने में इस्तेमाल करें।
- इससे खुजली और जलन में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
घमौरियां से राहत कैसे पाएं?
- फोटो : Adobe stock
ठंडी दही लगाएं
- दही त्वचा को ठंडक देने का काम करती है।
- इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा की जलन और खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- घमौरियों वाली जगह पर ठंडी दही लगाने से त्वचा को तुरंत राहत महसूस हो सकती है।
- इसे 10-15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें।
- यह त्वचा को मुलायम बनाए रखने में भी मदद करती है।