Places To Visit Before Monsoon: गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के करीब हैं और मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में जून का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं होता। देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ही बारिश की वजह से यात्रा में बाधाएं आती हैं। यही कारण है कि ट्रैवल एक्सपर्ट्स जून को समर और मानसून के बीच का परफेक्ट ट्रैवल पीरियड मानते हैं।
{"_id":"6a2113a19e017f528d0e6524","slug":"best-places-to-visit-in-june-travel-guide-before-monsoon-se-pehle-ghumne-ki-jagah-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"June Travel Guide: जून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? मानसून से पहले जरूर देखें ये 5 जगहें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
June Travel Guide: जून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? मानसून से पहले जरूर देखें ये 5 जगहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:47 AM IST
सार
Best Places To Visit in June: जून का महीना यात्रा के लिए बेहद खास माना जाता है क्योंकि कई राज्यों में मानसून आने से पहले मौसम सुहावना रहता है। जून में मनाली, शिमला, नैनीताल, माउंट आबू और लेह-लद्दाख जैसी जगहों पर घूमने का सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान प्राकृतिक सुंदरता, एडवेंचर और कम बारिश का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
मानसून से पहले इन जगहों पर घूम आएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल टनल मनाली
- फोटो : instagram
मनाली
- मनाली में आपको बर्फीली वादियों और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है।
- हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली जून के महीने में पर्यटकों की पहली पसंद बन जाता है।
- यहां का तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो गर्मी से राहत देता है।
- रोहतांग पास, सोलंग वैली और ब्यास नदी के आसपास का नजारा इस समय बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
- पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए भी यह जगह शानदार विकल्प है।
Trending Videos
नैनीताल
- फोटो : instagram
नैनीताल
- मानसून से पहले झीलों के शहर का अनोखा अनुभव लेने के लिए जा सकते हैं।
- नैनीताल जून में परिवार और कपल्स के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है।
- नैनी झील में बोटिंग, स्नो व्यू पॉइंट से हिमालय के दर्शन और मॉल रोड पर शाम की सैर यात्रियों को खास अनुभव देती है।
- मानसून आने से पहले यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख
- फोटो : Adobe
लेह-लद्दाख
- लेह-लद्दाख में जून में रोमांच के रास्ते खुल जाते हैं।
- लेह-लद्दाख जून में यात्रा के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में शामिल है।
- इस समय अधिकांश हाईवे और पहाड़ी रास्ते खुल जाते हैं।
- पैंगोंग झील, नुब्रा वैली और खारदुंगला पास जैसे स्थान पर्यटकों को रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत मिश्रण प्रदान करते हैं।
- बाइक ट्रिप के शौकीनों के लिए यह किसी सपने जैसा अनुभव हो सकता है।
विज्ञापन
शिमला
- फोटो : instagram
शिमला
- गर्मियों के मौसम में ठंडी हवाओं के बीच सुकून भरी छुट्टियां मनाने के लिए शिमला जा सकते हैं।
- शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में शामिल है
- यह जून में भी अपनी खूबसूरती और ठंडे मौसम के लिए प्रसिद्ध है।
- रिज मैदान, कुफरी और मॉल रोड जैसी जगहें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
- मानसून शुरू होने से पहले यहां का मौसम घूमने के लिए आदर्श माना जाता है।