सब्सक्राइब करें

Vaishno Devi Yatra: सिर्फ 2 दिन में करें मां वैष्णो देवी के दर्शन, जानिए पूरा रूट और खर्च

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 01 Jun 2026 01:56 PM IST
सार

Vaishno Devi 2 Days Trip: क्या 2 दिन में वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस आ सकते हैं?
हां, सही प्लानिंग के साथ 2 दिन में मां वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस लौटा जा सकता है। पहले दिन कटरा पहुंचकर शाम को यात्रा शुरू करें और रात में दर्शन करें। दूसरे दिन भैरव बाबा के दर्शन कर दोपहर तक कटरा लौटकर ट्रेन या फ्लाइट से वापसी की जा सकती है।

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra 2 Day Trip Complete Travel Guide Budget Plan Vaishno Devi Kaise Jayen
वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा का पूरा प्लान - फोटो : AI

Vaishno Devi Kaise Jaye: भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक मां वैष्णो देवी का दरबार हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर स्थित माता रानी के इस पवित्र धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कटरा से लगभग 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है। कई लोग नौकरी, पढ़ाई या समय की कमी के कारण सोचते हैं कि क्या सिर्फ 2 दिन में वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस लौटा जा सकता है?

अच्छी बात यह है कि सही प्लानिंग के साथ 2 दिन में वैष्णो देवी यात्रा पूरी करना बिल्कुल संभव है। यदि आप ट्रेन, फ्लाइट या सड़क मार्ग से सही समय पर कटरा पहुंचते हैं और यात्रा की पहले से तैयारी कर लेते हैं, तो आराम से माता के दर्शन करके वापस लौट सकते हैं। हालांकि इसके लिए यात्रा का समय, होटल बुकिंग, यात्रा पर्ची, पैदल मार्ग और खर्च की जानकारी पहले से होना जरूरी है।

इस लेख में आपको वैष्णो देवी यात्रा का पूरा प्लान मिलेगा। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से पहुंचने का रूट, कटरा से भवन तक की पैदल यात्रा, हेलीकॉप्टर विकल्प, होटल खर्च, खाने-पीने का बजट और 2 दिन की पूरी यात्रा की पूरी योजना बताई जा रही है, ताकि पहली बार जाने वाले श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी न हो।

Vaishno Devi Yatra 2 Day Trip Complete Travel Guide Budget Plan Vaishno Devi Kaise Jayen
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : Instagram

वैष्णो देवी पहुंचने का पूरा रूट


ट्रेन से

  • वैष्णो देवी धाम की यात्रा के लिए सबसे सुविधाजनक यात्रा रेल मार्ग द्वारा की जा सकती है। 
  • रेल यात्रा बजट में हो सकती है। 
  • वैष्णो देवी मंदिर से सबसे करीब कटरा रेलवे स्टेशन है। 
  • दिल्ली से कटरा तक सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं।
  • राजधानी एक्सप्रेस रात 8.30 पर चलती हैं जो कि गंतव्य पर सुबह 5 बजे यानी लगभग साढ़े आठ घंटे में पहुंचा देती है।
  • कम समय में यात्रा के लिए नई दिल्ली से जम्मू तवी के लिए वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग करें। यह सुबह 6 बजे चलेगी और 12.50 तक पहुंचा देगी। 


फ्लाइट से

  • बेहद कम समय में सफर के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं।
  • धाम के सबसे करीब एयरपोर्ट जम्मू में है।
  • जम्मू एयरपोर्ट से कटरा की दूरी लगभग 50 किमी है।
  • एयरपोर्ट से टैक्सी या बस के जरिए 1.5 से 2 घंटे का सफर तय करके कटरा पहुंचा जा सकता है। 
  • जिन यात्रियों का बजट ज्यादा है, उनके लिए हवाई यात्रा बेस्ट है।



सड़क मार्ग

  • दिल्ली से कटरा तक के लिए बस सेवा भी उपलब्ध है। 
  • कई टूर एंड ट्रैवल पैकेज भी सड़क मार्ग के जरिए वैष्णो देवी यात्रा कराते हैं।
  • टैक्सी या निजी वाहन से भी ड्राइव करके 10-12 घंटों में कटरा पहुंचा जा सता है। 
  • कटरा तक सड़कें अच्छी स्थिति में उपलब्ध है।

नोट- पहली बार यात्रा करने वालों के लिए ट्रेन सबसे किफायती विकल्प माना जाता है।
Trending Videos
Vaishno Devi Yatra 2 Day Trip Complete Travel Guide Budget Plan Vaishno Devi Kaise Jayen
माता वैष्णो देवी, कटड़ा - फोटो : एजेंसी

कटरा से भवन तक पैदल यात्रा कितनी कठिन है?

 

  • आप सड़क मार्ग से जाएं, या रेल व हवाई यात्रा करें, कटरा ही आपका गंतव्य है।
  • यहां से वैष्णो देवी मंदिर की पैदल यात्रा शुरू होती है।
  • कटरा से भवन दूरी लगभग 13 किलोमीटर है।
  • भवन से भैरवनाथ मंदिर लगभग 2 किलोमीटर अतिरिक्त पैदल यात्रा है।
  • सामान्य यात्री पैदल यात्रा के जरिए 5 से 8 घंटे में भवन पहुंच जाते हैं।
  • रास्ते में पानी, भोजन, शौचालय और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।
  • जिन लोगों को पैदल यात्रा या ट्रैकिंग में दिक्कत है, उनके लिए वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध हैं।


वैकल्पिक साधन

  • घोड़ा सेवा

  • पालकी सेवा

  • पिट्ठू सेवा

  • बैटरी कार (निर्धारित मार्ग पर)

  • हेलीकॉप्टर सेवा (मौसम और उपलब्धता के अनुसार)


यदि आपकी फिटनेस सामान्य है तो पैदल यात्रा आराम से पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra 2 Day Trip Complete Travel Guide Budget Plan Vaishno Devi Kaise Jayen
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : संवाद

दो दिन में वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें?


अगर आपके पास छुट्टी नहीं है तो वीकेंड पर दो दिन की यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार की शाम या रात में यात्रा शुरू करें, ताकि सही समय पर गंतव्य पहुंच जाएं।


पहला दिन

  • सुबह या दोपहर तक कटरा पहुंचें।
  • होटल में चेक-इन करें।
  • फ्रेश होने के साथ थोड़ा विश्राम करें।
  • कटरा बस स्टैंड के पास श्राइन बोर्ड के आधिकारिक काउंटर है, जहां से यात्रा पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।
  • शाम 5 से 7 बजे के बीच चढ़ाई शुरू करें।
  • रात तक अर्धकुंवारी पहुंचें।
  • भोर में भवन पहुंचकर दर्शन करें।


दूसरा दिन

  • वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरव बाबा के दर्शन के लिए दो किमी की पैदल यात्रा करें।
  • भैरव बाबा के दर्शन होने के बाद नीचे उतरना शुरू करें।
  • दोपहर तक आसानी से कटरा वापसी की जा सकती है।
  • वापस होटल में आकर थोड़ा विश्राम करें।
  • शाम को ट्रेन, फ्लाइट या बस द्वारा अपने शहर के लिए रवाना हो जाएं। 

 

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra 2 Day Trip Complete Travel Guide Budget Plan Vaishno Devi Kaise Jayen
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : Instagram

यात्रा का कुल खर्च कितना आएगा?

बजट में यात्रा करना चाहते हैं तो,
  • ट्रेन टिकट आना-जाना मिलाकर अनुमानित 1500 से 3000 रुपये आ सकता है। 
  • होटल में ठहरने के लिए लगभग 800 से 2000 रुपये में कमरे मिल जाएंगे।
  • भोजन पर 300 से 700 रुपये खर्च आ सकता है।
  • स्थानीय यात्रा व परिवहन पर 200 से 800 रुपये व्यय हो सकते हैं। 
  • अनुमानित कुल खर्च प्रति व्यक्ति 3000 रुपये से 6000 रुपये तक संभव है। 
 

फ्लाइट से यात्रा

कम समय में आरामदायक यात्रा के लिए फ्लाइट से सफर कर सकते हैं। इसका खर्च अधिक हो सकता है,
  • फ्लाइट का खर्च लगभग 3000 रुपये से 8000 रुपये आ सकता है।
  • जम्मू से कटरा तक टैक्सी या बस के लिए 500 से 1500 रुपये देने पड़ सकते हैं।
  • होटल में ठहरने का किराया 1000 से 3000 रुपये आ सकता है।
  • भोजन पर 500 से 1000 रुपये खर्च आ सकता है। 
  • फ्लाइट वाले यात्रा का कुल यात्रा खर्च 5000 रुपये से 12000 रुपये हो सकता है।

खर्च सीजन और बुकिंग समय के अनुसार बदल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed