सब्सक्राइब करें

Delhi Weekend Getaway: दिल्ली से सिर्फ 300 किमी दूर हैं ये 5 ठंडी जगहें, गर्मियों में जरूर बनाएं प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 01:22 PM IST
सार

Weekend Trip Near Delhi: दिल्ली से 300 किमी के अंदर स्थित लैंसडाउन, नाहन, मुक्तेश्वर, रानीखेत और कसौली गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन ठंडी जगहें हैं। यहां का सुहावना मौसम, हरियाली और शांत वातावरण वीकेंड ट्रिप को यादगार बना सकता है।

विज्ञापन
Weekend Trip Near Delhi 300 Km Me Ghumne Ki Jagah
दिल्ली के पास हैं ये पर्यटन स्थल - फोटो : AI

Delhi se 300 km ghumne ki jagah:  दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मियों का मौसम अक्सर लोगों को परेशान कर देता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और व्यस्त जीवनशैली के बीच हर कोई वीकेंड पर ऐसी जगह की तलाश करता है जहां कुछ समय सुकून से बिताया जा सके। अच्छी बात यह है कि दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन और प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं, जहां आप सिर्फ कुछ घंटों की यात्रा करके पहुंच सकते हैं।

ये डेस्टिनेशन न केवल ठंडे मौसम का अनुभव कराते हैं, बल्कि प्रकृति के करीब समय बिताने का भी मौका देते हैं। पहाड़ों की ठंडी हवाएं, हरियाली से घिरी घाटियां, झीलें और शांत वातावरण आपके तनाव को दूर करने में मदद कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इन जगहों पर पहुंचने के लिए लंबी छुट्टियां लेने की जरूरत नहीं होती। आप शुक्रवार रात या शनिवार सुबह निकलकर आराम से पूरा वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।

अगर आप भी दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए किसी शानदार वीकेंड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर स्थित ये 5 ठंडी जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

Weekend Trip Near Delhi 300 Km Me Ghumne Ki Jagah
लैंसडाउन - फोटो : Adobe

लैंसडाउन
 

  • लैंसडाउन में शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
  • दिल्ली से लगभग 260 किमी दूर उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लैंसडाउन स्थित है।
  • अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत वातावरण की तलाश में हैं तो यहां आएं।
  • यह देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरा क्षेत्र है।
  • यह ट्रेकिंग और नेचर वॉक के लिए शानदार जगह है।
  • लैंसडाउन को वीकेंड रिलैक्सेशन के लिए परफेक्ट माना जाता है।

 

 

Trending Videos
Weekend Trip Near Delhi 300 Km Me Ghumne Ki Jagah
नाहन - फोटो : Instagram

नाहन

  • हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कम भीड़ वाला खूबसूरत हिल स्टेशन है।
  • नाहन की दूरी दिल्ली से करीब 250 किमी है। 
  • गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।
  • यहां की झील, मंदिर और प्राकृतिक दृश्य आकर्षण का केंद्र है।
  • यह फैमिली ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प है।
  • नाहन शांत माहौल पसंद करने वालों के लिए आदर्श है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend Trip Near Delhi 300 Km Me Ghumne Ki Jagah
मुक्तेश्वर - फोटो : Instagram

मुक्तेश्वर
 

  • बादलों के बीच सुकून भरा अनुभव लेने के लिए मुक्तेश्वर जा सकते हैं।
  • दिल्ली से मुक्तेश्वर की दूरी लगभग 300 किमी दूर है।
  • यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है।
  • यहां शानदार हिमालयी दृश्य देखने को मिलते हैं।
  • मुक्तेश्वर एडवेंचर और फोटोग्राफी प्रेमियों की पसंदीदा जगह है।
  • यहां गर्मियों में भी ठंडा और आरामदायक मौसम रहता है।
  • प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Weekend Trip Near Delhi 300 Km Me Ghumne Ki Jagah
रानीखेत - फोटो : Instagram

रानीखेत
 

 

  • रानीखेत दिल्ली से करीब 290 किनी की दूरी पर है।
  • इसे हरियाली और ठंडी हवाओं का ठिकाना माना जाता है।
  • यहां देवदार के घने जंगल और शांत वातावरण देखने को मिलता है।
  • यह जगह परिवार और कपल्स दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • रानीखेत में सूर्यास्त और सूर्योदय के शानदार नजारे का आनंद ले सकते हैं।
  • यहां गर्मियों में तापमान काफी आरामदायक रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed