{"_id":"6a213cd4a5c98c0b0a07fbdb","slug":"pf-money-withdrawal-upi-facility-launch-update-how-it-will-work-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO 3.0: UPI से तुरंत निकाल पाएंगे PF का पैसा, जानिए कैसे ट्रांसफर होगा अमाउंट, कब शुरू होगी नई सुविधा?","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
EPFO 3.0: UPI से तुरंत निकाल पाएंगे PF का पैसा, जानिए कैसे ट्रांसफर होगा अमाउंट, कब शुरू होगी नई सुविधा?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:23 PM IST
सार
PF Withdrawal UPI: नौकरीपेशा लोगों के बीच 'ईपीएफओ 3.0' और यूपीआई (UPI) से पीएफ निकालने की चर्चा जोरों पर है। क्या वाकई अब पीएफ का पैसा तुरंत आपके बैंक खाते में आ जाएगा? इस रिपोर्ट में जानिए इस नई सुविधा की मौजूदा स्थिति, इसके काम करने का तरीका और पैसे निकालने की जरूरी शर्तें क्या हैं।
विज्ञापन
UPI से जल्द ट्रांसफर कर पाएंगे PF का पैसा
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
EPFO 3.0 को लेकर पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के बीच UPI के जरिए तुरंत PF निकालने की प्रस्तावित सुविधा को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। कई EPFO सदस्य यह जानना चाहते हैं कि क्या यह सुविधा शुरू हो गई है और क्या वे अभी UPI एप के माध्यम से अपने PF खाते में जमा पैसा निकाल सकते हैं।
PF
- फोटो : AdobeStock
EPFO सदस्यों के लिए क्या बदलेगा?
फिलहाल PF निकासी के लिए EPFO सदस्य को क्लेम दाखिल करना पड़ता है। इसके बाद आवेदन की जांच और प्रोसेसिंग में कुछ समय लगता है। पैसा सीधे खाते में आने तक इंतजार करना पड़ता है।
EPFO 3.0 के तहत प्रस्तावित UPI आधारित व्यवस्था इस प्रक्रिया को काफी आसान और तेज बना सकती है। नई सुविधा शुरू होने के बाद सदस्य ऑनलाइन यह देख सकेंगे कि उनके PF खाते से कितनी राशि निकासी के लिए उपलब्ध है। इसके बाद वे UPI एप के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर सकेंगे।
इस पूरी प्रक्रिया में UPI PIN के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। ठीक उसी तरह जैसे आज डिजिटल पेमेंट्स की पुष्टि की जाती है। मंजूरी मिलने के बाद पैसा तुरंत उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Trending Videos
UPI के जरिए PF निकासी कैसे काम करेगी?
सरकार द्वारा प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार प्रक्रिया काफी सरल होगी।
सरकार द्वारा प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार प्रक्रिया काफी सरल होगी।
- सबसे पहले सदस्य अपने EPF खाते में उपलब्ध निकासी योग्य राशि देख सकेंगे।
- EPFO खाते में जमा पैसा UPI में लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकेगा।
- निकासी को UPI PIN के माध्यम से अधिकृत किया जाएगा।
- मंजूरी मिलते ही राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
क्या पूरी PF राशि निकाल सकेंगे?
- नई सुविधा आने के बाद भी EPFO के मौजूदा नियम लागू रहेंगे। नौकरी के दौरान सदस्यों को अपने PF बैलेंस का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा खाते में बनाए रखना होगा। यानी पूरा पैसा निकालने की अनुमति नहीं होगी।
- इसके अलावा KYC पूरी तरह अपडेट होना अनिवार्य रहेगा। इसके लिए आधार कार्ड, PAN और सत्यापित बैंक खाता EPFO रिकॉर्ड से लिंक होना जरूरी होगा।
विज्ञापन
ईपीएफओ
- फोटो : Adobe Stock
कब शुरू होगी सुविधा?
फिलहाल UPI आधारित PF निकासी सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। सरकार ने इसके जल्द लॉन्च होने की बात कही है, लेकिन आधिकारिक तारीख का इंतजार अभी बाकी है। ऐसे में EPFO सदस्य फिलहाल मौजूदा प्रक्रिया के जरिए ही PF निकासी कर सकते हैं।
नई सुविधा शुरू होने के बाद PF तक पहुंच पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और डिजिटल होने की उम्मीद है।