सब्सक्राइब करें

Ethanol Bikes: हीरो की नई Flex Fuel बाइक या सुजुकी की FFV? जानें किसमें क्या है खास व आपके लिए कौन-सी है बेस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 04 Jun 2026 01:34 PM IST
सार

Hero Splendor Plus Flex Fuel vs Suzuki Gixxer SF 250 FFV: भारत में फ्लेक्स-फ्यूल बाइक सेगमेंट धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूल और एचएफ डिलक्स फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च कर इस बाजार में एंट्री कर ली है, लेकिन क्या यह नई बाइक्स सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV को टक्कर दे पाएगी? आइए जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन
Hero’s Flex Fuel Bike Vs Suzuki’s Powerful FFV? Check Price, Specs
हीरो स्प्लेंडर + फ्लेक्स फ्यूल vs सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV - फोटो : एआई जनरेटेड
Hero vs Suzuki Flex Fuel: भारतीय ऑटोबाजार में एथेनॉल से चलने वाल गाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। टू-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी हीरो ने भी अपनी बाइक को फ्लेक्स-फ्यूल अवतार में उतार दिया है। जिससे अब इसका सीधा मुकाबला सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV से हो रहा है। ग्रीन फ्यूल के विकल्प में ये दोनों की देश की चुनिंदा बाइक्स हैं। आइए इन दोनों के बीच मुख्य अंतर समझते हैं....
Hero’s Flex Fuel Bike Vs Suzuki’s Powerful FFV? Check Price, Specs
हीरो स्प्लेंडर + फ्लेक्स फ्यूल vs सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV - फोटो : एआई जनरेटेड
कीमत में बड़ा अंतर
  • जब भी हम दो चीजों का अंतर निकालते हैं, तो सबसे ग्राहकों में सबसे पहला सवाल उनकी कीमतों को लेकर आता है। अगर हम हीरो स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूल के दाम के बाद करें तो इसकी एक्स-शोरूम दाम करीब 82,810 रुपये है।
  • वहीं, सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये है। यानी दोनों बाइक्स के बीच कीमत का अंतर काफी बड़ा है और दोनों अलग-अलग सेगमेंट को टारगेट करती हैं।
Trending Videos
Hero’s Flex Fuel Bike Vs Suzuki’s Powerful FFV? Check Price, Specs
हीरो स्प्लेंडर + फ्लेक्स फ्यूल vs सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV - फोटो : एआई जनरेटेड
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?
  • इसके बाद लोग मोटरसाइकिल्स के इंजन और परफाॅर्मेंस के बारे में सोचते हैं। यहां पर आपको दोनो बाइक के बीच सबसे बड़ा फर्क इनके इंजन और प्रदर्शन में देखने को मिलता है। हीरो स्प्लेंडर+ Flex Fuel में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसे E5 से लेकर E85 तक के एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए तैयार किया गया है।
  • यह इंजन 8,000 rpm पर 8.4 hp की पावर और 6,000 rpm पर 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। हीरो ने दावा भी किया है कि E85 फ्यूल पर यह फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल सामान्य पेट्रोल मॉडल की तुलना में करीब 7 प्रतिशत ज्यादा पावर और 3 प्रतिशत ज्यादा टॉर्क देता है।
  • अब बात करते हैं सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV की। इसमें 249cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने में सक्षम है और 28 hp की पावर तथा 23 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यहां पर साफ है कि परफॉर्मेंस के मामले में सुजुकी की बाइक Hero Splendor+ से काफी आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero’s Flex Fuel Bike Vs Suzuki’s Powerful FFV? Check Price, Specs
हीरो स्प्लेंडर + फ्लेक्स फ्यूल vs सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV - फोटो : एआई जनरेटेड
डिजाइन: कम्यूटर बनाम स्पोर्ट्स बाइक
  • डिजाइन के मामले में भी दोनों बाइक्स का पूरी तरह से अलग है। हीरो स्प्लेंडर+फ्लेक्स फ्यूल अपने कम्यूटर लुक में आती है। कंपनी ने इसमें नए ग्राफिक्स और डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा है, लेकिन इसकी पहचान वही भरोसेमंद और सरल कम्यूटर बाइक वाली बनी हुई है।
  • वहीं, सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV एक फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है। इसमें आक्रामक स्टाइलिंग, स्पोर्टी बॉडीवर्क और क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाते हैं।
विज्ञापन
Hero’s Flex Fuel Bike Vs Suzuki’s Powerful FFV? Check Price, Specs
हीरो स्प्लेंडर + फ्लेक्स फ्यूल vs सुजुकी गिक्सर SF 250 FFV - फोटो : एआई जनरेटेड
हार्डवेयर और ब्रेकिंग सिस्टम
  • हीरो स्प्लेंडर + फ्लेक्स फ्यूल में फ्रंट पर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं। बाइक 18-इंच के पहियों और 80/100 सेक्शन टायरों के साथ आती है।
  • दूसरी ओर Suzuki Gixxer SF 250 FFV ज्यादा प्रीमियम हार्डवेयर के साथ आती है। इसमें डिस्क ब्रेक्स, 41mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, स्विंगआर्म-माउंटेड रियर मोनोशॉक और चौड़े टायर दिए गए हैं, जो बेहतर हैंडलिंग और राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed