सब्सक्राइब करें

June 2026 Car Launches: नई कार खरीदने का है प्लान? जानिए इस महीने कौन-सी गाड़ियां हो रही हैं लॉन्च

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 03 Jun 2026 11:59 AM IST
सार

Upcoming Car Launches in June: मई की तरह जून 2026 में भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई कारों की झड़ी लगने वाली है। इस महीने टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक सिएरा ईवी उतारने की तैयारी में है, तो वहीं मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और होंडा जैसी कंपनियां भी अपने नए हाइब्रिड और परफॉर्मेंस मॉडल बाजार में लॉन्च करेंगी। नई कार खरीदने से पहले जून में आने वाली इन बेहतरीन कारों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

विज्ञापन
Top Car Launches Expected in India This June 2026
इस महीने लॉन्च हो रही हैं ये कारें - फोटो : एआई

मई का महीना ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी हलचल भरा रहा। इसमें Tata Tiago EV से लेकर Honda City Facelift और Mercedes-Benz जैसी कई शानदार कारें लॉन्च हुईं। अब जून 2026 में भी यह रफ्तार थमने वाली नहीं है। इस महीने कई बड़े ब्रांड्स अपनी नई कारें और एसयूवी (SUV) बाजार में उतारने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी इस महीने नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन अपकमिंग कारों पर एक नजर जरूर डालें:

1. Mercedes-Benz S-Class Facelift

लक्जरी कारों के शौकीनों के लिए मर्सिडीज अपनी अपडेटेड S-Class को 15 जून 2026 को लॉन्च करने जा रही है।

  • खासियत: इसमें नया S 450e प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट मिल सकता है।
  • इंजन और पावर: 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 22kWh की बैटरी पैक मिलेगी।
  • नोट: पहले पेट्रोल वर्जन आएगा, जबकि डीजल वेरिएंट पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
Top Car Launches Expected in India This June 2026
Mercedes-Benz S-Class Facelift - फोटो : Mercedes

2. BMW X6 M60i

बीएमडब्ल्यू की इस दमदार परफॉर्मेंस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, यानी इसकी लॉन्चिंग बेहद करीब है।
पावरहाउस: 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन।
रफ्तार: यह कार महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
टॉप स्पीड: 250 किमी/घंटा।

Trending Videos
Top Car Launches Expected in India This June 2026
BMW X6 M60i - फोटो : BMW

3. Honda ZR-V

होंडा ने मई में अपनी इस एसयूवी को शोकेस किया था और जून में इसकी कीमतों का एलान होने की पूरी उम्मीद है।
इम्पोर्ट मॉडल: यह कार पूरी तरह से बनी हुई (CBU) यूनिट के रूप में भारत आएगी।
इंजन: 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (184hp पावर)।
डिलीवरी: जून में लॉन्चिंग के बाद इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Car Launches Expected in India This June 2026
Honda ZR-V - फोटो : Honda

4. Skoda Kodiaq RS

ऑक्टाविया आरएस (Octavia RS) की वापसी के बाद स्कोडा अब भारत में अपनी पहली RS बैज वाली एसयूवी लाने की तैयारी में है।
परफॉर्मेंस: इसमें रेगुलर कोडिएक के मुकाबले ज्यादा ट्यून किया हुआ 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा।
पावर बूस्ट: यह स्टैंडर्ड मॉडल से 60hp और 80Nm ज्यादा टॉर्क जेनरेट करेगी।

विज्ञापन
Top Car Launches Expected in India This June 2026
Skoda Kodiaq RS - फोटो : Skoda

5. Tata Sierra EV

टाटा मोटर्स इस महीने अपनी आइकॉनिक सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर सकती है। हैरियर ईवी से ठीक नीचे प्लेस होने वाली यह इस साल की सबसे बड़ी लॉन्चिंग में से एक होगी।
ड्राइविंग रेंज: सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलने की उम्मीद है।
विकल्प: यह एसयूवी रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) दोनों सेटअप में आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed