सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ladakh Off-Road Guide: Top rugged SUVs mountain trips

Off Road SUV: लद्दाख जैसे ऑफ-रोड ट्रिप का है प्लान? पहाड़ों के रास्तों के लिए बेस्ट हैं ये एसयूवी, देखें लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 03 Jun 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Best SUV for Ladakh: एडवेंचर के शौकीनों के लिए लद्दाख रोड ट्रिप किसी सपने से कम नहीं होती, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं माना जाता। टूटी सड़कें, बजरी वाले रास्ते, पानी की क्रॉसिंग और कई किलोमीटर तक बिना मोबाइल नेटवर्क वाले इलाके ड्राइवर और वाहन दोनों के लिए कठिन होते हैं। ऐसे में इस सफर के लिए एक मजबूत, भरोसेमंद और ऑफ-रोड वाली SUV चुनना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं उन बेहतरीन SUVs के बारे में, जो लद्दाख के कठिन रास्तों को भी आसानी से पार कर सकती हैं।
 

Ladakh Off-Road Guide: Top rugged SUVs mountain trips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Off Road SUV India: लद्दाख का नाम आते ही एडवेंचर प्रेमियो में दिमाग में पैंगोंग झील, खारदुंग ला और नुब्रा वैली की तस्वीरें उभरने लगती हैं। लेकिन जांस्कर की वादियों में मौजूद एक ऐसी जगह भी है जो रोमांच पसंद यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसका नाम गोंबो रंगजोन है, जिसे कई लोग लद्दाख की ब्लैक माउंटेन भी कहते हैं। ऐसे में अगर आप इस जगह जानें के लिए रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो ये पांच एसयूवी आपके सफर के लिए बेहद मददगार साथी साबित हो सकती हैं।



Mahindra Thar Roxx: ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की पहली पसंद

THAR ROXX
विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • अगर आप कठिन रास्तों पर जानें का प्लान बना रहे हैं और असली एडवेंचर का अनुभव लेना चाहते हैं, तो महिंद्रा थार रॉक्स का नाम मजबूत विकल्पों में गिनी जाती है। इसका मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस, लो-रेंज ट्रांसफर केस और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे उन जगहों पर भी आगे बढ़ने की ताकत देता है, जहां सड़कें गायब सी लगने लगती है।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • इसी के साथ इसका बड़ा साइज आपको लंबे सफर के लिए तमाम सामान रखने की जगह देता है। इसका दमदार सस्पेंशन बड़े पत्थरों, कीचड़ और पानी के तेज बहाव को बिना किसी परेशानी के आसानी से झेल सकता है।


Mahindra Scorpio-N: आराम और ताकत का संतुलन

  • अगर आप पहाड़ों के मुश्किल रास्तों को पार करने के लिए केबिन के अंदर बेहतरीन आराम और लग्जरी चाहते हैं, तो यह स्कॉर्पियो-एन आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
  • इसमें 4Xplor सिस्टम और दमदार डीजल इंजन ऊंचाई वाले इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन देता है। हाईवे और पहाड़ी रास्तों दोनों पर इसकी ड्राइविंग क्वालिटी संतुलित मानी जाती है, जिससे लंबी रोड ट्रिप अधिक आराम से गुजर सकती है।


MG Majestor: फीचर्स और रोड प्रेजेंस का दम

null

अगर आप एडवेंचर के साथ लग्जरी का अनुभव भी चाहते हैं, तो MG Majestor आपके लिए आकर्षक विकल्प हो सकती है। इसका बड़ा आकार, प्रीमियम केबिन और 4WD क्षमता लद्दाख जैसे इलाकों में भी अच्छी उपयोगिता प्रदान करते हैं। हालांकि यह हार्डकोर ऑफ-रोडर नहीं है, लेकिन लंबे और कठिन सफर में आरामदायक अनुभव देने में सक्षम है।

Tata Harrier: मजबूत चेसिस और शानदार राइड क्वालिटी

  • टाटा हैरियर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है, जो ऑफ-रोडिंग नहीं करना चाहते, लेकिन खराब सड़कों पर भी आरामदायक यात्रा चाहते हैं।
  • इसका मजबूत प्लेटफॉर्म, दमदार इंजन और बेहतरीन सस्पेंशन सिस्टम टूटे रास्तों पर भी बेहतर नियंत्रण बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसकी उच्च सुरक्षा रेटिंग इसे लंबी यात्राओं के लिए भरोसेमंद बनाती है।


Maruti Suzuki Jimny: छोटा पैकेज, बड़ा एडवेंचर



जिम्नी आकार में भले ही यह कार छोटी दिखे, लेकिन ऑफ-रोडिंग क्षमता के मामले में यह बड़ा धमाका कर सकती है। इसका हल्का वजन, शॉर्ट व्हीलबेस और 4WD सिस्टम संकरी पहाड़ी सड़कों और कठिन ट्रेल्स पर इसे बेहद सक्षम बनाते है। विश्वसनीयता के मामले में यह आज भी अनुभवी ऑफ-रोडर्स की पहली पसंद बनी हुई है। 

रोड ट्रिप पर निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप इस गर्मी में लद्दाख जैसी जगहों पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले वाहन की सर्विसिंग, टायर, ब्रेक और कूलेंट की जांच करवाना बिल्कुल न भूलें।
  • इसके अलावा अतिरिक्त ईंधन, जरूरी दवाइयां, पानी और बेसिक टूलकिट रखना न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed