{"_id":"6a1fda6bb7031331de04214f","slug":"looking-125cc-bike-check-top-best-models-prices-features-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Comparison: नई बाइक खरीदने का है प्लान? ये हैं देश की बेहतरीन 125cc बाइक्स; फीचर्स के साथ देखें कीमतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Comparison: नई बाइक खरीदने का है प्लान? ये हैं देश की बेहतरीन 125cc बाइक्स; फीचर्स के साथ देखें कीमतें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Best 125cc performance bikes India: अगर आप भी एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो माइलेज के साथ तेज पिकअप, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स भी दे, तो यह सूची आपके काफी काम की हो सकती है। यहां जानिए उन जबदरस्त बाइक्स के बारें में जो आपकी इस विशलिस्ट में एकदम परफेक्ट बैठती हैं...
बेस्ट परफॉर्मेंस बाइक्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Best Performance Bikes: आजकल 125cc मोटरसाइकिल, बाइक प्रेमियों के बीच काफी पसंद की जा रही है। इसकी वजह साफ है कि ये बाइक्स शहर के ट्रैफिक में आसान हैं और हाईवे पर पर्याप्त ताकत देती हैं। साथ ही यह बड़े इंजन वाली बाइक्स की तुलना में कम खर्चीली भी मानी जाती है। यही वजह है कि रोजाना आने-जाने वाले राइडर्स और पहली बाइक खरीदने वाले लोग इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। अगर आप भी परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर नई बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां आपके लिए कुछ विकल्प सुझाए गए हैं...
हीरो एक्सट्रीम 125R: सबसे ज्यादा पावर वाली बाइक
टीवीएस राइडर 125: फीचर्स और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
होंडा CB 125 हॉर्नेट : सबसे तेज एक्सीलरेशन वाली बाइक
Hero Super Splendor: भरोसे और माइलेज का मजबूत नाम
Honda Shine 125: हल्की, भरोसेमंद और रोजाना इस्तेमाल के लिए शानदार
आपके लिए कौन-सी बाइक बेहतर है?
अगर आप ज्यादा पावर वाली बाइक लेना चाहते हैं, तो हीरो एक्सट्रीम 125R मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। वहीं अगर आप फीचर्स और ऑलराउंड पैकेज चाहते हैं, तो इसमें टीवीएस राइडर 125 आगे दिखाई देती है। लेकिन अगर आप तेज एक्सीलरेशन वाली बाइक चाहते हैं, तो होंडा CB 125 हॉर्नेट आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है। साथ ही होंड साइन 125 भी एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आती है।
हीरो एक्सट्रीम 125R: सबसे ज्यादा पावर वाली बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
- हीरो एक्सट्रीम 125R उन लोगों के लिए बेहतर मानी जाती हैं, जो कम्यूटर बाइक में स्पोर्टी लुक और दमदार प्रदर्शन चाहते हैं। कीमत की बात करें तो यह करीब 91,500 रुपये की है। इसमें आपको 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4hp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। यही पावर आउटपुट इस सूची में सबसे ज्यादा है।
- बाइक की राइडिंग पोजिशन आरामदायक रखी गई है, जिसमें सेंटर-सेट फुटपेग, अपराइट हैंडलबार और अच्छी कुशनिंग वाली सीट मिलती है।फीचर्स की बात करें तो सभी वेरिएंट्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED लाइटिंग और हेजर्ड लैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Trending Videos
टीवीएस राइडर 125: फीचर्स और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
- करीब 82 हजार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ यह टीवीएस राइडर 125 सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड बाइक्स में से एक मानी जाती हैं। इसका 124.8cc एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन 11.2hp की पावर और 11.75Nm का टॉर्क देता है।
- आपको इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है और यह सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 99 किमी/घंटा बताई गई है।
- फीचर्स के मामले में भी यह बाइक काफी आधुनिक मानी जाती है। इसमें राइडर को 5-इंच LCD डिस्प्ले, Power और Eco जैसे दो राइड मोड, USB चार्जिंग और ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक (GTT) टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
होंडा CB 125 हॉर्नेट : सबसे तेज एक्सीलरेशन वाली बाइक
- अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो तेजी से स्पीड पकड़ ले, तो होंडा CB 125 हॉर्नेट आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है। इसमें 123.94cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 10.99hp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- यह बाइक सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है, जो इस सूची में सबसे तेज आंकड़ा है। फीचर्स में 4.2-इंच TFT (थिन फिल्म ट्रांजिस्टर) डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सिंगल-चैनल ABS और 17-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं।
Hero Super Splendor: भरोसे और माइलेज का मजबूत नाम
- अगर भारतीय ग्राहकों की पसंद की बात करें, तो हीरो सुपर स्प्लेंडर अभी भी लिस्ट में आगे है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 84,448 रुपये है। इसमें आपको 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ 10.72hp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क मिलता है।
- इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट वाला एलसीडी (लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले), कॉल और एसएमएस अलर्ट, USB चार्जिंग, i3S आइडल-स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम और कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस बाइक की सबसे बड़ी ताकत फ्यूल एफिशिएंसी और हीरो का सर्विस नेटवर्क मानी जाती है।
Honda Shine 125: हल्की, भरोसेमंद और रोजाना इस्तेमाल के लिए शानदार
- हांडा साइन 125 वर्षों से देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 125cc बाइक्स में शामिल रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 81,508 रुपये है। इसमें ग्राहकों को 123.94cc इंजन मिलता है जो 10.60hp की पावर और 11Nm का टॉर्क देता है।
- सिर्फ 113 किलोग्राम वजन के साथ यह इस सूची की सबसे हल्की बाइक है, जिससे ट्रैफिक में इसे चलाना आसान हो जाता है। बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक, CBS विद इक्वलाइजर और होंडा का ACG (ऑल्टरनेटिंग करंट जनरेटर) साइलेंट स्टार्ट सिस्टम दिया गया है, जो रोजाना की राइडिंग को और सुविधाजनक बनाता है।
आपके लिए कौन-सी बाइक बेहतर है?
अगर आप ज्यादा पावर वाली बाइक लेना चाहते हैं, तो हीरो एक्सट्रीम 125R मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। वहीं अगर आप फीचर्स और ऑलराउंड पैकेज चाहते हैं, तो इसमें टीवीएस राइडर 125 आगे दिखाई देती है। लेकिन अगर आप तेज एक्सीलरेशन वाली बाइक चाहते हैं, तो होंडा CB 125 हॉर्नेट आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है। साथ ही होंड साइन 125 भी एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आती है।