सब्सक्राइब करें

Top 10 Car Accessories: क्या आपकी कार में हैं ये 10 जरूरी एक्सेसरीज? फायदे जानकर तुरंत खरीदेंगे आप!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 02 Jun 2026 12:00 PM IST
सार

10 Must Have Car Accessories: नई कार की चमक बरकरार रखनी हो या बीच रास्ते में किसी अचानक आई परेशानी से बचना हो, कुछ खास गैजेट्स आपकी गाड़ी में हमेशा होने चाहिए। जानिए ऐसी 10 एक्सेसरीज की लिस्ट, जो हर स्मार्ट कार मालिक की जरूरत हैं और जिन्हें आपको आज ही अपनी कार का हिस्सा बनाना चाहिए।

विज्ञापन
10 Essential Car Accessories Every Car Owner Must Have
कार एक्सेसरीज - फोटो : एआई

कार खरीदना हम सभी के जीवन का एक बड़ा फैसला होता है। जब हम कार खरीदते हैं तो हम वो सारे फीचर्स देखते हैं जो हमारी सुरक्षा और आराम को सुनिश्चिक करे। लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको शोरूम से कार के साथ नहीं मिलती लेकिन वे बेहद जरूरी होती हैं।



हम बात कर रहे हैं आफ्टरमार्केट कार एक्सेसरीज की। इसमें से कुछ सुरक्षा के लिहाज से जरूरी हैं तो कुछ साफ-सफाई के लिए। लोगों के मन में ये वहम है कि कार एक्सेसरीज सिर्फ दिखावे की चीज है। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि ये आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए बेहद जरूरी हैं। आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे उन 10 कार एक्सेसरीज के बारे में जो आपको अपनी कार में जरूर लगवानी चाहिए।

10 Essential Car Accessories Every Car Owner Must Have
डुअल चैनल डैशकैम - फोटो : एआई

1. डुअल चैनल डैशकैम 

ये कार पर लगने वाला कैमरा है जो आगे और पीछे यानी कार के बाहर और केबिन के अंदर दोनों की वीडियो रिकॉर्ड करता है। सड़क दुर्घटनाओं, ट्रैफिक चालान या किसी विवाद के समय वीडियो सबूत का होना बहुत जरूरी है। इससे आपको सड़क पर अतिरिक्त सुरक्षा का एहसास होता है। और किसी भी मुकदमे के समय आपके पास प्रस्तुत करने के लिए साक्ष्य भी होता है।

Trending Videos
10 Essential Car Accessories Every Car Owner Must Have
डस्टर ब्रश - फोटो : एआई

2. डस्टर ब्रश

भारतीय सड़कें, जहां अगर एक दिन भी रोड पर कार खड़ी हो जाए तो धूल का अंबार लग जाता है। वहां पर यह टूल बड़े काम का है। कार पर धूल इकट्ठा होने पर आप रोजाना कार को धो नहीं सकते। इसके बजाय, एक अच्छी क्वालिटी का डस्टर ब्रश इस्तेमाल करें। यह बिना खरोंच लगाए कुछ ही मिनटों में आपकी कार को चमका सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Essential Car Accessories Every Car Owner Must Have
3M कार किट - फोटो : एआई

3. 3M कार केयर किट 

अपनी कार को बिल्कुल नया जैसा बनाए रखने के लिए यह किट बेहतरीन है। इसमें आमतौर पर कार शैम्पू, डैशबोर्ड ड्रेसर, लिक्विड वैक्स और टायर पॉलिश जैसे उत्पाद शामिल होते हैं जो कार की डीप क्लीनिंग में मदद करते हैं।

विज्ञापन
10 Essential Car Accessories Every Car Owner Must Have
ब्लाइंड स्पॉट मिरर - फोटो : एआई

4. ब्लाइंड स्पॉट मिरर

कार चलाते समय अक्सर साइड मिरर में कुछ हिस्से नजर नहीं आते। इन्हें ब्लाइंड स्पॉट कहा जाता है। ओआरवीएम (ORVM) पर एक छोटा सा ब्लाइंड स्पॉट मिरर लगाने से आपको पीछे का पूरा नजारा मिलता है। इससे न सिर्फ लेन बदलना सुरक्षित हो जाता है बल्कि आप दुर्घटनाओं से भी सुरक्षित रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed